{"_id":"6421e77332219d68440b6a74","slug":"railway-workers-mobilized-mathura-news-c-29-1-mtr1007-49312-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्थानातंरण के खिलाफ रेलवेकर्मी लामबंद, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्थानातंरण के खिलाफ रेलवेकर्मी लामबंद, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
Tue, 28 Mar 2023 07:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:31 AM IST
सार
रेलवे कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानांतरण रद्द नहीं किया तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन
मथुरा रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में नियम विरुद्ध स्थानातंरण के खिलाफ रेलवेकर्मी लामबंद हो गए हैं। सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि स्थानांतरण रद्द नहीं किया तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।
धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार जैन, मंडल वाणिज्य निरीक्षक मथुरा जंक्शन का स्थानांतरण बिना नियमों का पालन करते हुए एक वर्ष में तीसरी बार किया गया है। यूनियन इनके गलत व नियम विरुद्ध कार्यों का विरोध मथुरा व पूरे आगरा मंडल में लगातार कर रही है।
ये भी पढ़ें - श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह मामला: लड्डू गोपाल को अदालत में लेकर पहुंचा हिंदू पक्ष, वक्फ बोर्ड को आखिरी मौका
विज्ञापन
यूनियन के शाखा मंत्री डी के गोयल ने कहा कि मांगे पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता राम हरि परिहार ने की। कामरेड शिवलाल मीना, जितेंद्र मित्तल, श्याम सुन्दर, सन्तलाल , जगत इंद्र , भूपेंद्र, रामेश्वर, लखनलाल, अशोक ,दारा सिंह, राजू, कुमुद खण्डेलवाल व निर्मल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।