फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Priyakantju Temple's hydraulic holi on 25th, preparations begin

Mathura Holi 2024: प्रियाकांतजू मंदिर में इस तारीख को खेली जाएगी होली, हाइड्रोलिक पिचकारी से बरसेगा रंग

Mon, 18 Mar 2024 01:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Mar 2024 01:33 PM IST
सार

मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रियकांत जू मंदिर में 25 मार्च को होली खेली जाएगी। यहां कथा वाचक गुरु देवकी नंदन महाराज भक्तों पर हाइड्रोलिक पिचकारी से रंग डालेंगे। 25 मार्च को होलिका दहन से पूर्व सुबह 11 बजे से मंदिर प्रांगण में सात प्रकार की होली प्रारंभ होगी।
 

विज्ञापन
Priyakantju Temple's hydraulic holi on 25th, preparations begin
मथुरा। वृंदावन स्थित प्रियाकांतजू मंदिर में भक्तों पर फेंका जा रहा टेसू का रंग। - फोटो : VRINDAVA

विस्तार

वृंदावन के प्रियाकांतजू मंदिर की हाइड्रोलिक होली 25 मार्च को खेली जाएगी। मंदिर में आयोजित होली महोत्सव में कथा वाचक देवकीनदंन ठाकुर श्रीमद्भागवत कथा रसापान कराएंगे। मंदिर कोष से ब्रज की बेटियों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। आयोजन के लिए मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधक रवि रावत ने बताया कि विश्व शांति सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 18 से 24 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। 25 मार्च को होलिका दहन से पूर्व सुबह 11 बजे से मंदिर प्रांगण में सात प्रकार की होली प्रारंभ होगी। श्रद्धालुओं के बीच फूलों की होली, लड्डु-जलेबी होली, रसिया गायन होली, भजन नृत्य होली, लठामार होली, गुलाल की होली और अंत में टेसू के रंगों की होली खेली जाएगी।
विज्ञापन

इस बार भी मंदिर अट्टालिका से श्रद्धालुओं पर हाइड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर टेसू के फूलों से बने रंग बरसाए जाएंगे। आयोजन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


125 बेटियों को शिक्षा के लिए ये मिलेगा प्रियाकांतजू कन्या विद्याधन

होली महोत्सव में प्रियाकांतजू मंदिर कोष से ब्रज की जरूरतमंद 125 बेटियों को शिक्षा के लिए प्रियाकांतजू कन्या विद्याधन वितरित किया जाता है। इस बार भी देवकीनंदन महाराज चयनित बेटियों में प्रत्येक को शिक्षा के लिए 5100 रुपये की धनराशि प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed