फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   priyakant joo mahotsav in vrindavan

‘माता-पिता, गुरु की आज्ञा का करें पालन’

Fri, 12 Feb 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 12 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
priyakant joo mahotsav in vrindavan
भक्त जब तक अपनी भक्ति को सिद्ध करके भगवान के सानिध्य का अनुभव नहीं करता तब तक उसके मन में इच्छाओं की संख्या मिटती नहीं है। एक बार आत्मा का परमात्मा से साक्षात्कार हो जाने पर कोई इच्छा जीवित नहीं रहती।
विज्ञापन


यह विचार श्री प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने व्यक्त किए।

देवकीनंदन महाराज ने कहा कि भगवान ने ध्रुव से उनकी इच्छा पूछी तो उन्होंने कहा कि प्रभु आपके दर्शन से पहले मन में बड़ी इच्छाएं थीं लेकिन अब आपकी भक्ति से बड़ी कोई चीज नहीं दिखाई देती है। आपकी कृपा हो तो मुझे अपने चरणों की भक्ति प्रदान करें। बाल भक्त को भगवान ने अपना एक लोक दे दिया।
विज्ञापन


ठाकुरजी ने कहा कि व्यक्ति को अपने माता-पिता और गुरु के आदेश को सिर नवाकर पालन करना चाहिए। उनकी आज्ञा पर संदेह व्यक्ति की निष्ठा को कम बताता है। ये वह लोग हैं जो व्यक्ति का हर हाल में भला चाहते हैं। बालक ध्रुव अपनी माता के कहने पर भगवान को ढूंढने जंगल में निकले और भगवान को प्राप्त कर लिया। ऐसे ही गुरु का बताया मार्ग कठिन हो सकता है लेकिन वह शिष्य के भले के लिए ही होगा। इस अवसर पर शास्त्रीय गायक संजीव अभ्यंकर ने भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल आज आएंगे
वृंदावन। छटीकरा मार्ग स्थित श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में शनिवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहेंगे। वे सुबह हेलीकाप्टर से वृंदावन पानीगांव स्थित पवन हंस के हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से कार में श्रीप्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में पहुंचेंगे। यह जानकारी विश्व शांति सेवा धाम के पीआरओ जगदीश वर्मा ने दी है।



नि:शुल्क नेत्र जांच की, चश्मा दिए
श्री प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में सेवाकार्यों के अंतगर्त नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण का कार्य किया गया। इसमें ओहावा, मांट, बलदेव, सैमरी, रावल आदि ग्रामीण क्षेत्रों में मुंबई से आए नेत्र विशेषज्ञों ने शिविर लगाकर पीड़ितों की आंखें जांची और मौके पर चश्मा वितरित किए। शुक्रवार को टीम ने छटीकरा क्षेत्र में आयोजन स्थल पर कैंप लगाया। टीम प्रमुख रहे डॉ. अभय कोैशिक ने बताया कि तीन दिनों के मध्य विभिन्न ग्रामों में लगे कैंप में 25 हजार से ज्यादा लोगों का पंजीकरण किया गया और 6000 से ज्यादा लोगों को चश्मे प्रदान किए। डाक्टर्स की टीम में सुमल लालशाह, रिजवाना, बशीर अहमद शेख, रक्षा कुमारी, योगेश महता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed