Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police have busted dacoit gang In Mathura arrested eight criminals

पुलिस ने आठ डकैतों को पकड़ा: एमपी, यूपी और राजस्थान के अपराधी शामिल; वारदात को अंजाम देने की बना रहे थे योजना

Sun, 10 Sep 2023 10:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 10:07 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस ने आठ डकैतों को पकड़ा है। इसमें एमपी, यूपी और राजस्थान के अपराधी शामिल हैं। ये सभी बदमाश वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। 

विज्ञापन
police have busted dacoit gang In Mathura arrested eight criminals
मथुरा में पुलिस ने आठ डकैतों को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने डकैत गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एमपी, यूपी और राजस्थान के अपराधी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि जन्मभूमि लिंक रोड पुल के नीचे तपेश्वर महादेव मंदिर मोड पर कुछ बदमाशों की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन


इस पर सीओ सिटी अभिषेक तिवारी की अगुवाई में इंस्पेक्टर गोविंद नगर थाना ललित भाटी और स्वाट प्रभारी अभय कुमार शर्मा की टीम ने मौके पर दबिश देकर आठ बदमाशों को दबोच लिया। इनके कब्जे से डकैती में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण व अवैध असलहा बरामद हुए। इसमें चार पेचकस, दो आरी के ब्लैड, दो हथौड़े, दो छैनी, तीन सरिया, एक तमंचा और दो कारतूस शामिल हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: वर्षों से यही कहानी...हर बारिश में पानी ही पानी, सड़कें बनीं नहर तो बाजारों और दुकानों में भी जलभराव
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों की पहचान वीरू निवासी सोरा गेट, दतिया, मप्र, समीर निवासी मुरादपुर, झागर, गुना मप्र, खुशाल निवासी सोरा गेट दतिया, एमपी, पुतली डोम निवासी सरेसर, अलीनगर, चंदौली, सुरेंद्र डोम व सागर डोम निवासी सरेसर, अलीनगर, चंदौली, करन उर्फ किरन सिंह निवासी कच्ची बस्ती, बजरिया, भरतपुर व मुकेश निवासी सासनी, हाथरस के रूप में हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed