Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Life became disrupted due to three days of continuous rain in Mathura

Mathura: वर्षों से यही कहानी...हर बारिश में पानी ही पानी, सड़कें बनीं नहर तो बाजारों और दुकानों में भी जलभराव

Sun, 10 Sep 2023 09:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 09:46 PM IST
सार

मथुरा में वर्षों से यही कहानी चली आ रही है। यहां हर बारिश में हर तरफ पानी ही पानी होता है। सड़कें नहर बन गईं तो बाजारों और दुकानों में भी जलभराव हो गया। 

विज्ञापन
Life became disrupted due to three days of continuous rain in Mathura
Mathura: वर्षों से यही कहानी...हर बारिश में पानी ही पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में लगातार तीन दिन की बरसात ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया। वहीं नगर निगम की व्यवस्थाओं की कलई खोल कर रख दी। हालत यह थे कि रविवार सुबह पूरे शहर में पानी ही पानी दिख रहा था। जिस सड़क या कॉलोनी में निकलो, वहीं पानी। इससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। 

विज्ञापन


यहां औद्योगिक क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर दो फुट पानी भरा रहा। निचले हिस्से की दुकानों व घरों में पानी भर गया। हाइवे की सर्विस लेन पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश से नाले-नालियां चौक हो गईं। इसकी वजह से कॉलोनियों में पता ही नहीं चल रहा था कि नाला कहां है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri News: सस्ता लहसुन खरीदने को लेकर हुई कहासुनी, व्यापारी ने किसान को पीटा; चेन और नकदी भी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कहां-कहां जलभराव

गुरुद्वारे से होलीगेट, छत्ता बाजार, आर्य समाज रोड, कोतवाली रोड, कोतवाली से भैंस बहोरा रोड, भरतपुर गेट से भैंस बहोरा, ब्रज नगर, घीया मंडी, डीग गेट, भूतेश्वर रेलवे पुल, कृष्णानगर बाजार तक पानी भरा हुआ था। हाइवे की सर्विस लेन पर गोवर्धन चौराहा से लेकर टाउनशिप तक यही हाल दिखा। इसके बाद पन्ना पोखर स्थित औद्योगिक क्षेत्र, नरहौली चौराहा से धौलीप्याऊ मार्ग, मयूर विहार, टैंक चौराहा, ब्रज नगर, भैंस बहोरा मार्ग भी जलमग्न नजर आया।

हाइवे थाना से पंप लगाकर पानी निकाला

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थाना हाइवे में भी लगातार बारिश होने से पानी भर गया। यहां ट्रैक्टर में पंप सेट लगाकर पानी निकाला गया। इसके बाद ही काम सुचारू हो सका। श्रम कार्यालय भी पूरी तरह पानी से घिरा रहा। पानी अंदर तक भरने से फाइलें भी भीग गईं।

यह भी पढ़ेंः- UP News: बारिश के साथ आसमान से बरसने लगीं मछलियां, दृश्य देखकर लोगों में कौतूहल; देखने को लगी भीड़

Life became disrupted due to three days of continuous rain in Mathura
Mathura: वर्षों से यही कहानी...हर बारिश में पानी ही पानी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बैरियर लगाकर रेलवे पुलों की तरफ जाने से रोका

भूतेश्वर, नए बस स्टैंड और छावनी रेलवे अंडर पास के नीचे जलभराव होने से कई वाहन फंस गए। कोई वाहन न फंसे इसके लिए पुलिस ने लोगों बैरियर लगाकर इनकी तरफ जाने से रोक दिया। भरा रहा। हालांकि इस दौरान कई वाहन सवार पुलिस वालों से उलझते हुए दिखे। पैदल राहगीर दोनों पुलों के ऊपर से रेलवे ट्रेक को पार कर दूसरी तरफ गए।

इन कॉलोनियों, बाजारों में भरा पानी

चंद्रपुरी, मोतीकुंज, चंदनवन, ब्रज नगर, कैलाश नगर, राधिका विहार, आंबेडकर नगर, द्वारिकापुरी, कृष्णा विहार, जनकपुरी, नवनीत नगर, कंकाली रोड, अंबाखार, झींगुरपुरा, बहादुरपुरा, अंतापाड़ा, रोटी गोदाम, सदर बाजार सहित महोली रोड स्थित 6 से अधिक कॉलोनियों में पानी भर गया। वहीं होलीगेट, क्वालिटी रोड, आर्यसमाज रोड, कोतवाली रोड, गोविंद गंज, घीया मंडी, चौक बाजार, छत्ता बाजार, महोली रोड, सौंख रोड स्थित बाजारों में दुकानों में भी पानी भर गया। दोपहर में बारिश थमने के बाद लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते दिखे।

यह भी पढ़ेंः- तलाकशुदा महिला से हैवानियत: बंधक बनाकर लूटी आबरू, बोला-'मुंह खोला तो श्रद्धा की तरह 35 टुकड़े करके फेंक दूंगा'

हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन

टाउनशिप क्षेत्र के गांव बाद में बारिश के कारण बरेली राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण वाहनों को सर्विस लेन से निकाला गया। इसी सर्विस लेन पर पानी भरने से दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर जाम लग गया। इससे वाहनों की कतारें लग गईं।

अब तो यह रोजाना की बात हो गई है। जलभराव में न जाने कब निजात मिलेगी। मुख्य मार्गों पर पानी भरने से आवागमन में काफी दिक्कत होती है। - बांकेलाल राजपूत

Life became disrupted due to three days of continuous rain in Mathura
Mathura: वर्षों से यही कहानी...हर बारिश में पानी ही पानी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम को इस समस्या का स्थायी समाधान सोचना ही होगा। अन्यथा शहर को नरक बनने से कोई नहीं रोक सकता। ब्रज नगर से पानी निकासी के लिए निगम व प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर रहा।  - आशुतोष त्रिवेदी निवासी ब्रज नगर

नगर पालिकाओं के कई कार्यकाल और नगर निगम का एक कार्यकाल बीत चुका है। दूसरा चल रहा है, इसके बाद भी जलभराव का समाधान नहीं हो सका है। सिर्फ नए बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे पंप सेट लगाकर पानी निकाल दिया जाता है। समस्या इससे कहीं अधिक गंभीर है।  - राजकुमार शर्मा निवासी कैलाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed