फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pillars honoring the Constitution will be installed in SP offices

UP: दिल्ली और लखनऊ में जल्दी ही टक्कर होने वाली है...सपा सांसद धर्मेंन्द्र यादव बोले- कभी भी गिर सकती है सरकार

Mon, 09 Sep 2024 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 Sep 2024 10:02 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भाजपा की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में भाजपा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 
 

विज्ञापन
Pillars honoring the Constitution will be installed in SP offices
धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी के सभी कार्यालयों में संविधान मान स्तंभ स्थापित किए जा रहे हैं। रविवार मथुरा पहुंचे सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी अब संविधान स्तंभ को आधार बनाकर आगामी चुनाव की तैयारी में जुट गई है। गोवर्धन रोड स्थित स्थानीय सेवा सदन में आयोजित कार्यक्रम में आजमगढ़ के सपा सांसद ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संविधान मान स्तंभ से पर्दा हटाया। करीब पांच फीट ऊंचे स्तंभ को बनाने में लकड़ी और शीशे का इस्तेमाल किया गया है। स्तंभ के ऊपरी हिस्से में भारतीय संविधान की पुस्तक रखी है। कार्यक्रम में मथुरा के अलावा आगरा और आसपास के जनपदों से आए सपा नेताओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




अपने संबोधन में सांसद धर्मेंद्र यादव ने कार्यालय में स्तंभ स्थापना का उद्देश्य बताते हुए कहा कि ये स्तंभ हमें उत्पीड़न और अत्याचार से लड़ने की प्रेरणा देगा। संविधान की रक्षा के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता तैयार रहेगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा को देश के संविधान पर भरोसा नहीं है। कहा कि झूठ बोलने के मामले में भाजपा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। महंगाई और बेरोजगारी से देश की जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दिल्ली और लखनऊ में जल्दी ही टक्कर होने वाली है। सरकार कभी भी गिर सकती है। इसलिए सभी को चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष रितु गोयल आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed