{"_id":"67f2ccc7150d85d18c092669","slug":"physically-exploited-for-4-years-on-the-pretext-of-marriage-mathura-news-c-29-1-agr1017-378651-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कॉलेज वाले दोस्त की गंदी करतूत...छात्रा से शादी का वादा, फिर लूटता रहा आबरू; चार साल बाद मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कॉलेज वाले दोस्त की गंदी करतूत...छात्रा से शादी का वादा, फिर लूटता रहा आबरू; चार साल बाद मुकरा
Mon, 07 Apr 2025 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:07 AM IST
सार
शादी का झांसा देकर दोस्त ने छात्रा की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। चार साल तक संबंध रहे, लेकिन अब वो शादी की बात से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण करने और रकम-जेवर ऐंठने के आरोप में पुलिस ने युवक को नीमगांव चौराहे से गिरफ्तार किया है। धोखाधड़ी, शारीरिक व मानसिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
कॉलेज में हो गई थी दोस्ती
गोवर्धन क्षेत्र निवासी पीड़िता का आरोप है की वह स्नातक की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान थाना नौहझील के छनपारई निवासी विष्णु चौधरी से उसकी मित्रता हुई। युवक ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। वह उसकी बातों में आ गई। पिछले चार साल वह शादी का झांसा देकर संबंध बना रहा है।
ये भी पढ़ें - UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा

शादी की कहने पर भड़का आरोपी
पिछले दिनों शादी की बात कही तो विष्णु भड़क गया। कहा, मुझे शादी नहीं करनी। वह तो सिर्फ इस्तेमाल कर रहा था। उसकी शादी कहीं और पक्की हो गई है। युवक पूर्व में नकदी और गहने भी ऐंठ चुका है। वापस मांगने पर लौटा भी नहीं रहा है। उक्त युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए शारीरिक व मानसिक शोषण किया।