फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People shivered due to cold wave, mercury came to 6 degrees

Mathura News: शीतलहर से कांपे लोग, पारा 6 डिग्री पर आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
People shivered due to cold wave, mercury came to 6 degrees
मथुरा। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद मथुरा में भी गलन बढ़ गई है। शीतलहर भी अपना रंग दिखाने में लगी है। बुधवार को भी दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके चलते लोग घरों में रजाई-कंबल में दुबके रहे। न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री रहा।
विज्ञापन



नववर्ष के आगमन के साथ ही पहाड़ों में हुई बर्फबारी का मौसम भले ही पर्यटकों के लिए खुशगवार हो गया हो। पर्यटक इस बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहाड़ों में जा रहा हों, लेकिन मथुरा में इससे गलन बढ़ गई है। ठंडी हवाएं गर्म कपड़ों को चीरकर अंदर तक जाकर शरीर को कंपकंपा रही हैं। बुधवार को भी यही हाल रहा। सुबह की शुरुआत बिना कोहरे के हुई, लेकिन ठंडी हवाओं ने सुबह से चलना शुरू कर दिया था। इसके चलते टहलने के लिए लोग भी सुबह देरी से घर से निकले।
विज्ञापन


हालांकि काफी संख्या में बुजुर्गों और युवाओं ने भी ठंड को देखते हुए टहलने और कसरत करने से भी किनारा किया। ठंडी हवाएं दिन भर चलती रहीं। दोपहिया वाहन पर चलने वाले और राहगीरों को इन ठंडी हवाओं ने जमकर सताया। लोग आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर निकले। काम न होने पर लोग घरों के अंदर रजाई-कंबल में ही छिपे रहे। सर्दी से बचने के लिए रूम हीटर-अंगीठी आदि का सहारा लिया। इन ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। वहीं अधिकतम तापमान भी 16 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



निराश्रित-बेसहारा लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी

इन ठंडी हवाओं के कारण सड़क पर रहने वाले निराश्रित-बेसहारा लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। वह सड़क किनारे नगर निगम अथवा समाज सेवियों द्वारा जलवाई गईं लकड़ियों के अलावा का सहारा ले रहे हैं। वहीं नगर निगम द्वारा 22 स्थानों पर लगवाए गए रूम हीटर इतनी सर्दी में नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed