फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People of Braj said, such comments on Sant Premananda are not right

Mathura News: ब्रज के लोग बोले, संत प्रेमानंद पर ऐसी टिप्पणी ठीक नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
People of Braj said, such comments on Sant Premananda are not right
वृंदावन। हाल ही में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज से जुड़ा बयान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर चर्चा में रहा। इस पर उनके उत्तराधिकारी रामचंद्रदास महाराज ने सामने आकर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि महाराज तो प्रकांड विद्वान हैं और शास्त्रों के गहरे ज्ञाता हैं, लेकिन वह किसी भी संत का अपमान नहीं कर रहे। वह सभी से शास्त्रों के अध्ययन के लिए कहते हैं।
विज्ञापन



रामचंद्रदास महाराज की सफाई का वीडियो वृंदावन में संतों से लेकर लोगों के पास पहुंचा तो उन्होंने स्पष्ट किया कि रामभद्राचार्य जी ने प्रेमानंद महाराज के लिए कोई गलत टिप्पणी नहीं की है और न ही उनकी किसी भावना को ठेस पहुंचाने का उद्देश्य रहा है। गुरुजी स्वयं कहते हैं कि शास्त्रों को जितना पढ़ा जाए, वह कम है। वे संत समाज का आदर करते हैं और किसी भी संत के प्रति उनके मन में कोई नकारात्मकता नहीं है। प्रेमानंद महाराज को लेकर उन्होंने कोई गलत बात नहीं कही है। कृपया दो महापुरुषों के बीच की बात को विवाद का रूप न दें। उनकी वीडियो को गलत ढंग से पेश कर दिया।ब्रजवासी उनके इस बयान का आज भी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिनेश फलाहारी का कहना है कि रामभद्राचार्य महाराज अहंकार में आकर संतों को अपमान कर देते हैं, लेकिन यह तरीका ठीक नहीं है। प्रेमानंद महाराज ब्रज के नहीं विश्व भर में ख्याति रखते हैं। उनसे मिलने के लिए दूर-दूर से लोग आ रहे हैं। उनके लिए बोल ठीक नहीं हैं। वहीं कौशल किशोर ठाकुर महाराज का कहना है कि रामभद्राचार्य महाराज का बयान ठीक नहीं है। इस पर उन्हें खुद ही खेद प्रकट करना चाहिए। एक संत को दूसरे संत का अपमान नहीं करना चाहिए। परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष आशीष गौतम ने कहा कि प्रेमानंद महाराज खुद ही अपने को चमत्कारी नहीं बताते तो महाराज उनके बारे में ऐसा नहीं कह सकते। यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed