फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People are tampering with the teachings of Sant Premanand Maharaj through AI

Sant Premanand: संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन का AI से दुरुपयोग, आश्रम ने जारी की ये चेतावनी...

Mon, 07 Apr 2025 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Apr 2025 10:33 AM IST
सार

Saint Premanand: संत प्रेमानंद के प्रवचनों का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) के माध्यम से दुरुपयोग किया जा रहा है। इसे लेकर श्रीराधा केलिकुंज ने चेतावनी जारी की है। कहा गया है कि गुरुदेव श्रीहित प्रेमानंद गोविंदशरण महाराज की वाणी और उपदेशों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से छेड़छाड़ करना सही नहीं है।

 

विज्ञापन
People are tampering with the teachings of Sant Premanand Maharaj through AI
संत प्रेमानंद महाराज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन के श्रीहित राधा केलिकुंज परिकर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि कुछ लोग पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण महाराज की वाणी और उपदेशों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) के माध्यम से अनुवादित करके या मनमाने तरीके से प्रस्तुत कर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रकाशित कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वीकार नहीं किया जाएगा ये कृत्य
श्रीहित राधा केलिकुंज परिकर ने कहा कि यह कार्य गुरुजी की वाणी की गरिमा और धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ है और इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने अपील की है कि कोई भी व्यक्ति एआई का उपयोग करके ऐसी वीडियो या संदेश न बनाए न ही उनका समर्थन करे और न ही इन वीडियो को कहीं शेयर करें।

ये भी पढ़ें -  UP: वृंदावन से 28 वर्ष पहले रामनवमी पर ब्रजवासियों ने शुरू किया प्रदूषण मुक्ति आंदोलन, अब देशभर में गूंज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए जारी की गई चेतावनी
बता दें पिछले कुछ दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी (एआई) का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कुछ लोग संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो से भी छेड़खानी कर रहे हैं। उनके वीडियो को दूसरी भाषाओं में परिवर्तित किया जा रहा है। इसी को लेकर आश्रम की ओर से ये चेतावनी जारी की गई है। 

ये भी पढ़ें -   वृंदावन: कथा में लिया संकल्प, व्यर्थ नहीं जाएगा पूर्वजों का बलिदान; बनकर रहेगा श्रीकृष्ण का मंदिर


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed