{"_id":"67f2cfa3a14797fb200135ed","slug":"the-sacrifice-of-our-ancestors-will-not-go-in-vain-mathura-news-c-369-1-sagr1038-127575-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: कथा में लिया संकल्प, व्यर्थ नहीं जाएगा पूर्वजों का बलिदान; बनकर रहेगा श्रीकृष्ण का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: कथा में लिया संकल्प, व्यर्थ नहीं जाएगा पूर्वजों का बलिदान; बनकर रहेगा श्रीकृष्ण का मंदिर
Mon, 07 Apr 2025 10:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 10:17 AM IST
सार
वृंदावन में चल रही कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पूर्वजों का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे। हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और मूल गर्भ गृह पर ही श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन के श्रीराधा कृष्ण कृपा धाम में चल रही कथा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने मंदिर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्वजों का बलिदान बेकार नहीं जाने देंगे। हर चुनौती का डटकर मुकाबला करेंगे और मूल गर्भ गृह पर ही श्रीकृष्ण का भव्य मंदिर बनेगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद के वादी अधिवक्ता महेंद्र प्रताप ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान को अत्याचारी मुगल बादशाह औरंगजेब ने ध्वस्त करके सनातन धर्म पर जो हमला किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर को बचाने के लिए हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान दिया, उसको बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। न्यास के अध्यक्ष ने कहा कि अपना हक वापस लेने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा तो उतरेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे, पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनवा कर ही रहेंगे।