{"_id":"68fe70e6ac17d699de04e536","slug":"passengers-screamed-as-smoke-billowed-from-the-wheels-of-the-mathura-barmer-superfast-express-mathura-news-c-369-1-sagr1038-137891-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट के पहियों से धुआं उठता देख यात्रियों में मची चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट के पहियों से धुआं उठता देख यात्रियों में मची चीख पुकार
विज्ञापन
ट्रेन के पहियों से धुआं उठने के बाद ट्रेन से उतरकर भागते यात्री।
मथुरा। रविवार शाम को जंक्शन से रवाना हुई मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के पहियों से अचानक चिंगारी और तेज धुआं उठने लगा। इससे ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पायलट ने जैसे ही ट्रेन रोकी तो यात्री दरवाजों और खिड़कियों से कूदने लगे। बाद में पता चला कि ट्रेन से मवेशी टकराने के कारण पहिए के ब्रेक चिपक गए थे। इसे ठीक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
मथुरा-बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20490) रविवार को शाम 4.35 बजे जंक्शन से रवाना हुई थी। करीब 11 मिनट बीतने के बाद जब ट्रेन गोवर्धन और राधाकुंड स्टेशन के बीच पहुंची तो अचानक ट्रेन के पहियों से तेज चिंगारी और धुआं उठने लगा। धुआं इतना अधिक था कि बोगियों में बैठे यात्रियों तक पहुंचने लगा। धुआं उठता देख ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी होते ही पायलट ने ट्रेन रोकी तो यात्री दरवाजे और खिड़की से कूदने लगे। करीब आधे घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।
ट्रेनकर्मियों ने पहिए से उठते धुएं को देख अग्निशमन यंत्र का भी प्रयोग किया। निरीक्षण के दौरान पता चला कि तेज रफ्तार ट्रेन से मवेशी टकराया था, जो पहिए के पास फंस गया था। इसके कारण ब्रेक पहिए से चिपक गए और चिंगारी व धुआं उठने लगा। कर्मचारियों ने यात्रियों को इसकी जानकारी दी तो उन्होंने राहत की सांस ली। इस दौरान करीब 40 मिनट तक ट्रेन मौके पर ही खड़ी रही। पहिया ठंडा होने के बाद ब्रेक को आइसोलेट कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर रेलवे ने सफाई देते हुए ट्रेन में आग लगने की घटना से इन्कार किया है। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर ने बताया कि मवेशी टकराने से यह घटना हुई थी। पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोका और कमी को दूर कराया। ट्रेन में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।