फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panic at Hotel as Fire Breaks Out Diners Flee for Safety

Mathura: होटल के किनारे झाड़ियों में लगी इतनी भीषण आग, खाना बीच में ही छोड़ा; जान बचाकर भागे लोग

Sat, 25 Apr 2026 08:02 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 08:02 PM IST
सार

कोसीकलां में होटल परिसर में झाड़ियों और कूड़े में लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भोजन कर रहे ग्राहक जान बचाने के लिए भागे, जबकि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Panic at Hotel as Fire Breaks Out Diners Flee for Safety
होटल किनारे झाड़ियों में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में कोटवन बॉर्डर के समीप ओल्ड राव होटल परिसर के एक हिस्से में संदिग्ध हालत में झाड़ियों, कूड़े के ढेर में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने के बाद होटल में भोजन कर रहे ग्राहक जान बचाकर भागने लगे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

फायर बिग्रेड अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर में ओल्ड राव होटल परिसर में झाड़ियों, कूड़े के ढेर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं, जिससे होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के समय होटल में मौजूद ग्राहक, जो वहां भोजन कर रहे थे, अचानक लगी आग से घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर को नियंत्रित कर लिय। घटना के दौरान होटल में मौजूद कर्मचारियों और अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर आ गए। आग से होटल को हल्के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल कर्मियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed