फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   paanch pheet gaharee naalee mein phanse do govansh

वृंदावन: छह फीट गहरी नाली में फंसे दो गोवंश, निगम कर्मियों ने सुरक्षित निकाले

Fri, 17 Jan 2025 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 01:22 PM IST
सार

वृंदावन में छह फीट गहरी नाली में दो गोवंश फंस गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद निगम कर्मी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद इन्हें बाहर निकाला जा सका। 
 

विज्ञापन
paanch pheet gaharee naalee mein phanse do govansh
मथुरा। दो फीट चौड़ी पांच फीट गहरी नाली में फंसा गोवंश। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन के हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज के समीप छह फीट गहरी नाली में दो गोवंश फंस गए। कूड़ा निस्तारण केंद्र और हनुमान बाग के बीच में फंसे गोवंश को निकालने के लिए नगर निगम की टीम ने पांच घंटे ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों गोवंश सुरक्षित निकाले जा सके।
विज्ञापन


मथुरा-वृंदावन नगर निगम का कूड़ा निस्तारण केंद्र हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज और रंगनाथ मंदिर के हनुमान बगीचा के समीप बना है। यहां बनी गहरी और संकरी नाली में एक नंदी और एक गाय फंस गई।
विज्ञापन


 स्थानीय लोगों ने बताया कि इस नाली में कहीं से निराश्रित गोवंश आकर गिर गया। जो कि फंस गया। करीब 2 फीट चौड़ी और 5 फीट से ज्यादा गहरी नाली में गोवंश के फंसे होने की जानकारी बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने नगर निगम को दी। सफाई निरीक्षक सुभाष यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed