{"_id":"617857ef9605fb2cb37e5cca","slug":"oath-administered-to-work-with-complete-integrity-mathura-news-mtr5076545115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की दिलाई शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) यूनिट आईओसी में मंगलवार को सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान का शुभारंभ असिस्टेंट कमांडेंट हरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। असिस्टेंट कमांडेंट ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के पहले दिन इकाई के समस्त बल सदस्यों, ठेकेदार व मजदूरों को ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई।
उन्होंने सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज नागरिकों के लिए सत्यनिष्ठाकी शपथ दिलाई गई है। देश की आर्थिक, राजनीतिक तथा सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार का उन्मूलन करने के लिए सभी संबंधित पक्षों जैसे सरकार, नागरिकों तथा निजी क्षेत्र को एक साथ मिल कर कार्य करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि उनकामानना है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क होना चाहिए, उसे सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध होना चाहिए। भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में साथ देना चाहिए। सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान के शपथ ग्रहण समारोह में आरआई गिरीश कुमार, महिला निरीक्षक मानक, एसआई विजिलेंस मृत्युंजय कुमार, एसआई मोहम्मद आबिद अली, एएसआई छत्तर सिंह सहित अन्य बल सदस्य एवं ठेकेदार सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद थे।