{"_id":"3525c5bdfd3138b1089df9403027f738","slug":"no-mobile-in-mathura-jail-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में अब सिर्फ वॉकी टॉकी पर होगी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में अब सिर्फ वॉकी टॉकी पर होगी बात
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 06 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला जेल में कैदियों तक किसी भी तरह मोबाइल की पहुंच नहीं सकेगी। बंदी रक्षक भी अपना मोबाइल लेकर बैरक गेट तक नहीं पहुंच सकेंगे। बंदी रक्षकों और कर्मचारियों को सूचना देने के लिए अब वॉकी टॉकी सेट लगाए गए हैं। जेल अधिकारी कर्मचारियों को अब इन्हीं के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान कर रहे हैं।
जिला जेल में बंद पुराने, दबंग और धनाड्य कैदियों का बंदी रक्षकों और कर्मचारियों के मोबाइल का उपयोग करने की सूचनाएं मिलने के बाद जेल प्रशासन ने किसी को भी बैरक तक मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए जेल परिसर में वॉकी टॉकी सेट लगा दिए गए हैं।
इससे जेल परिसर की प्राचीर की निगरानी में लगे जेल सुरक्षा के लोगों, बैरक गेट पर तैनात रहने वाले बंदी रक्षकों से तात्कालिक सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है। इसमें सर्वाधिक जोर मेनवॉल वॉचिंग पर दिया गया है। जेल की इमारत पर वॉकी टॉकी के लिए एंटीना स्थापित किया गया है और जेल परिसर में काम करने के लिए 16 वॉकी टॉकी हैंडसेट मंगाए गए हैं।
विज्ञापन
जेल परिसर में अंदर कोई कर्मचारी, बंदी रक्षक मोबाइल लेकर नहीं जा सकेगा। सूचनाएं साझा करने के लिए मेन वॉल वॉचिंग, बैरक गेट, सुरक्षा और अन्य कामों में लगे लोगों को वॉकी टॉकी से सूचनाएं दी जा रही है।
- पीडी सलोनियां, जेल सुपरिटेंडेंट