फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   No food and water, people kept walking on the debris of the death tank all night long

Mathura Tank Collapse: खाना न पानी, रात भर मौत की टंकी के मलबे पर टहलते रहे लोग...मंजर देख कांप रहा कलेजा

Tue, 02 Jul 2024 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 01:18 PM IST
सार

पानी का टैंक गिरने के बाद यहां के लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिस मलबे ने दो लोगों की जान ले ली, उस पर रात भर लोग घूमते रहे। ये मंजर बेहद डरावना दिखाई दिया। 

विज्ञापन
No food and water, people kept walking on the debris of the death tank all night long
Mathura: गंगाजल परियोजना से बनी पानी की टंकी धराशायी - फोटो : संवाद

विस्तार

मथुरा के बीएसए कॉलेज के पास कृष्ण विहार कॉलोनी के पार्क में पानी टंकी के भरभराकर गिरने की घटना ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। रविवार रात भर इलाके की महिलाएं व बच्चे मौत की टंकी के मलबे पर टहलते रहे। रेस्क्यू ऑपरेशन में पुरुषों ने सहयोग किया। हादसे में कॉलोनी के 20 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। मकानों में दरारें आ गई हैं। प्रशासन को लोगों को घर दुरुस्त न होने तक उनमें न रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


रविवार शाम छह बजे हुए हादसे के बाद से ही कॉलोनी में मलबे को हटाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रविवार रात भर सेना और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस के जवान जुटे रहे। वहीं, प्रशासन, नगर निगम, फायर ब्रिगेड की टीमों ने भी रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया। इसके बाद भी सोमवार शाम तक मलबे का 50 फीसदी हिस्सा ही हट सका। बताया जा रहा है कि पूरी तरह से मलबे को हटाने में मंगलवार यानी आज का भी पूरा दिन लग जाएगा। इस हादसे के कारण कॉलोनी में बिजली, पानी और पीएनजी (पाइप्ड एंड नेचुरल गैस) की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। इसके कारण रविवार शाम से लेकर सोमवार रात तक लोगों के घरों में खाना तक नहीं बन सका। प्रशासन ने भी दोपहर दो बजे खाने के पैकेट पहुंचाए। हालांकि इससे पहले सुबह के समाज एक एनजीओ द्वारा नाश्ता पहुंचा दिया गया था।
विज्ञापन


 

पीएनजी लाइन को ठीक होने में लगेगा समय
पीएनजी की लाइन टूटने के कारण लोगों को घरों में खाना नहीं बन पा रहा है। बताया जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन और यह समस्या रहेगी। मलबा पूरी तरह से हटने के बाद यहां इंटरनेट, पीएनजी और बिजली सुचारु किया जाएगा।
 
विज्ञापन

अपनों की सलामती जानने को पहुंचे रिश्तेदार
हादसे की जैसे-जैसे लोगों को जानकारी हो रही है। वह इलाके के लोगों की सलामती जानने को पहुंच रहे हैं। यहां रहने वाले जो स्थानीय लोग बाहर गए हुए थे। उन्होंने अपने परिजनों को फोन किया। हादसे की जानकारी लेने के साथ ही परिजनों का कुशलक्षेम लिया।
विज्ञापन

बिजली गुल होने के कारण लोग परेशान
हादसे में बिजली निगम को भी लाखों का नुकसान हुआ है। निगम अधिकारी रविवार रात बिजली आपूर्ति सुचारू करने के प्रयास में जुटे रहे। जलभराव की वजह से निगम की क्षेत्र में पड़ी सभी अंडरग्राउंड लाइनों में पानी भर गया है। बिजली खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। केबल बक्से भी खराब हो गए हैं। दो ट्रांसफॉर्मर भी खराब हो गए हैं। हादसे के बाद से कॉलोनी के सभी घरों की बिजली गुल है। कुछ घरों की बिजली आपूर्ति देर रात या मंगलवार से सुचारू होने की संभावना है। निगम ने बाहरी क्षेत्र में सुधार कार्य कराना शुरू कर दिया है। 

 

नुकसान की मांगी गई रिपोर्ट 
मुख्यालय से भी नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है। कृष्ण विहार कॉलोनी क्षेत्र में लगे 400 केवी, 250 केवी और 100 केवी के ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। आठ बी पैनल, 14 सी पैनल और एक ए पैनल भी पानी में खराब हो गए हैं। उपभोक्ताओं की बिजली केबल खराब हो गई है। सोमवार को अधिशासी अभियंता शहरी आशीष गुप्ता, एसडीओ रिषभ शर्मा ने टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए विद्युत खंभे लगाए जा रहे हैं। संभावना व्यक्त की जा रही है कि प्रभावित क्षेत्र में कुछ घरों की बिजली आपूर्ति मंगलवार को सुचारू हो सकती है। शेष घरों की बिजली आपूर्ति पानी की टंकी का पूरा मलबा हटने के बाद ही चालू हो पाएगी। एसई शहरी सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि हादसे में निगम को बड़ा नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। बिजली आपूर्ति सुचारू करने के लिए तेजी से मरम्मत कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed