{"_id":"bc080d7913c5c71e8c68b85bb48922c4","slug":"ngt-order-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के आदेश के बाद खत्ताघरों की बाउंड्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीटी के आदेश के बाद खत्ताघरों की बाउंड्री शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Thu, 10 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन में खुले स्थानों और यमुना किनारे कूड़ा करकट जलाने या मलवा डालने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन कूड़ाघरों की बाउंड्री कराने में जुट गया है। यमुना किनारे और खुले में कूड़ा डालने और गंदगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की रणनीति बनाई है।
एनजीटी के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने पागल बाबा स्थित प्रमुख खत्ताघर के साथ ही पानीगांव रोड पर स्थित डलाबघरों की बाउंड्री का कार्य शुुरू करा दिया है। इसके लिए पालिका प्रशासन ने लगभग ढाई करोड़ रुपये के निर्माण टेंडर उठाए हैं।
पालिका के ईओ रामआसरे कमल ने बताया कि यमुना किनारे कूड़ा डालने के साथ ही नगर में खुले स्थानों पर गंदगी करने वालों से कड़ाई से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आदेश दिए गए हैं। कहा गया है कि जो भी यमुना में कूड़ा डाले या जलाए इसके अलावा नगर में सड़कों और गलियों में गंदगी करने वालों के चालान कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएं।