Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   New GST 2.0 Rate Cut From Today Maruti Tata Hyundai Mahindra Hero Bajaj TVS Price

GST 2.0: जीएसटी की नई दरें आज से लागू, 1.29 लाख रुपये सस्ती हुईं कार; बाइकों पर मिल रही इतनी छूट

Mon, 22 Sep 2025 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 11:53 AM IST
सार

GST Price Cut on Car-Bikes:  जीएसटी की दरें घटने से ऑटोमोबाइल सेक्टर में बूम आ गया है। नए वाहनों के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
New GST 2.0 Rate Cut From Today Maruti Tata Hyundai Mahindra Hero Bajaj TVS Price
GST New Slab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसटी की घटी हुईं दरें रविवार से लागू हो गईं। इन दरों के कम होने का असर कई सेक्टरों में देखने को मिलेगा। कारों से लेकर दोपहिया वाहनों की कीमतों में गिरावट होने से नवरात्र के पहले दिन की डिलीवरी के लिए ऑटो मोबाइल शोरूमों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। कारोबारियों का कहना है कि कीमतें गिरने से इस बार बाजार नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

उमा मोटर्स के प्रोपराइटर पवन चतुर्वेदी ने बताया कि ऑटोमोबाइल में जीएसटी की दरें 28 से 18 फीसदी होने पर मारुति सुजुकी ने कारों की कीमतों में भारी कटौती की है। इस कटौती के बाद ऑल्टो K10, वैगन-आर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, ब्रेजा, फ्रॉन्क्स और एस-प्रेसो जैसी हैचबैक और एसयूवी मॉडल्स की कीमतों में 46,000 से लेकर 1.29 लाख रुपये तक की राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह कदम त्योहारी सीजन से पहले उठाया गया है। जीएसटी में कमी के चलते छोटे और मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए कार खरीदना अब और आसान होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा मोटर्स के निदेशक पीयूष चतुर्वेदी ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी के साथ ही मारुति सुजुकी ने कारों की कीमतों में भी अतिरिक्त कटौती की है। नई कीमतें कई मॉडलों पर इतनी कम हो गई हैं कि वे 4–5 साल पहले की दरों के बराबर आ पहुंचीं हैं। पिछले साल 10 हजार वाहनों की बिक्री हुई थी। इस बार 20 से 30 फीसदी तक इजाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ब्रजवासी सुजुकी के प्रोपराइटर स्पर्श गर्ग बताते हैं कि दोपहिया वाहनों का बाजार भी इस बार नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। दोपहिया वाहनों के दाम लगभग 26 हजार रुपये तक कम हुए हैं। कंपनियों ने रविवार रात को ही रेट लिस्ट जारी की है, लेकिन नवरात्र में गाड़ी खरीदने के इच्छुक लोगों ने इन्क्यवारी शुरू कर दी है। आज ही 50 से ज्यादा लोगों ने विभिन्न मॉडल्स की खरीद के लिए जानकारी हासिल की है। उनका कहना है कि जीएसटी की दरें घटने से निश्चित ही ऑटो मोबाइल का बाजार चमक उठेगा। 

ब्रिज होंडा के विजय चतुर्वेदी का कहना है कि जीएसटी दरों के कम होने से नवरात्र से दिवाली तक बाजार का स्वरूप बदला नजर आएगा। कंपनियों ने स्कीम भी जारी की हैं। इन स्कीमों का लाभ भी खरीदारों को मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed