फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Municipal cabinet

नगर निगम का 560 करोड़ का पुनरीक्षित बजट कैबिनेट में पास

Wed, 23 Dec 2020 07:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
Municipal cabinet
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम की बैठक को संबोधित करते सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल व मंचासी? - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। नगर निगम की कैबिनेट में 560 करोड़ रुपये का पुनरीक्षित बजट पास कर दिया गया। इसमें पेयजल, सीवर और विकास कार्य के संग ही नगर निगम कर्मियों की पेंशन और वेतन भी शामिल है। इसके अलावा वृंदावन में कुंभ के लिए करीब 11 करोड़ और 50 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी पर व्यय किए जाएंगे। कैबिनेट सदस्यों ने अपनी इस बजट पर सहमति जताई।
विज्ञापन

जलकल कंपाउंड में साढ़े तीन घंटे तक चली कैबिनेट में छह पार्षदों को भी कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। पार्षदों ने नगर निगम की जमीनों को कब्जामुक्त कराने के साथ ही हो रहे कब्जे रोकने की बात कही। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ और मेयर मुकेश आर्यबंधु ने बताया कि 560 करोड़ का पुनरीक्षित बजट पास किया गया। इस मौके पर कैबिनेट पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जलकल के कर का पड़ेगा जनता पर बोझ
जल्द ही नगर निगम के वाशिंदों पर जल कर का बोझ पड़ने वाला है। यह कर साल 1999 से वसूला जाएगा। करीब साढ़े 12 हजार रुपये प्रत्येक घर पर बोझ पड़ जाएगा। इसका भी कुछ पार्षदों ने विरोध किया। इस पर नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने आश्वस्त करते हुए शासन को भेजने की बात कही। हालांकि इसे कम करने की शर्त पर स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहकर और जलकर जमा करने की छूट बढ़ाई
गृहकर और जलकर पर ब्याज की छूट 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इसका लाभ नगर निगम की जनता को लाभ मिल सकेगा। जबकि यह नवंबर में खत्म हो गई थी।
केबल बिछाने वाली कंपनी से वसूला जाएगा कर
नगर निगम क्षेत्र में प्राइवेट कंपनी के केबल डालने पर अब कर वसूला जाएगा। कैबिनेट में इस पर भी मुहर लग गई।
कैबिनेट के छह सदस्यों को दी गई विदाई
कैबिनेट के छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। मूलचंद गर्ग, विनोद भारद्वाज, नेमलता, चंद्रपाल, श्याम सिंह, मुन्ना निषाद को कैबिनेट में विदाई दी गई। दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर सभी को विदाई दी गई। 30 दिसंबर को नए पार्षद कैबिनेट में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed