{"_id":"615470028ebc3e62927c3ced","slug":"mathura-women-devotees-molested-in-hargokul-temple-mathura-news-agr509525148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: हरगोकुल मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: हरगोकुल मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से छेड़छाड़
विज्ञापन
मथुरा। हरगोकुल मंदिर में छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन (मथुरा)। हरगोकुल गिरिराज जी मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। विरोध करने पर पंडों पर मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस पर पीड़ित महिला श्रद्धालु ने पंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाकर योगी मुर्दाबाद के नारे लगाए।
बुधवार को हरियाणा अंबाला सिटी से बस लेकर श्रद्धालु भक्तों का एक दल गोवर्धन गिरिराज जी के दर्शनों के लिए आया था। महिला श्रद्धालु हरगोकुल गिरिराज जी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। महिला श्रद्धालुओं का आरोप है कि वहां पंडों ने उनके साथ छेड़छाड़ की। जब श्रद्धालुओं ने इसका विरोध किया तो पंडा मारपीट करने लगे। इससे आक्रोशित महिला श्रद्धालु मंदिर के गेट पर धरने पर बैठ गईं।
योगी मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध किया। श्रद्धालुओं का आक्रोश देख कर सेवायत गर्भगृह के दरवाजे बंद कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर बमुश्किल शांत कराया।
विज्ञापन
श्रद्धालु ललित कुमार अंबाला सिटी हरियाणा का आरोप है कि उनके साथ आईं महिलाओं के साथ मारपीट की तथा 2100 रुपये रिश्वत के मांगे। ललित कुमार ने हर गोकुल मंदिर के सेवायतों के खिलाफ थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। बताया गया कि फिलहाल मंदिर में धीरज, मनीष शर्मा आदि का ठेका चल रहा है। एसपी देहात श्रीश्चंद ने बताया कि तहरीर पर सेवायतों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।