फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Stopped from taking the car in No Parking John, created a ruckus

मथुरा: नो पार्किंग जॉन में गाड़ी ले जाने से रोका, मच गया हंगामा

Mon, 06 Sep 2021 07:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Stopped from taking the car in No Parking John, created a ruckus
मथुरा। गोवर्धन में हंगामा काटती सपा नेत्री। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। दानघाटी मंदिर के निकट नो पार्किंग जोन में गाड़ी ले जाने से रोकने पर सपा नेत्री ने हंगामा मचा दिया। दरोगा से तीखी नोकझोंक हुई। सपा नेत्री मोबाइल फोन में पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाकर धमकाने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को सपा नेत्री हरियाणा नंबर की कार में सवार होकर गोवर्धन पहुंची थीं। नो पार्किंग में कार खड़ी कर मंदिर में दर्शनों को चली गईं। मंदिर के सामने जाम लग गया। वहां ड्यूटी पर तैनात दरोगा विदित कुमार ने नो पार्किंग जोन से कार हटाने के लिए कहा तो सपा नेत्री भड़क उठी। दरोगा को खरीखोटी सुना दी। हंगामा काटा। पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाया।
विज्ञापन

थाने से कस्बा चौकी इंचार्ज चंद्रवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सपा नेत्री को समझाने का प्रयास किया। थानाध्यक्ष ने महिला को समझा कर मामले को शांत कराया। सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने बताया कि सपा महिला प्रकोष्ठ में अनुराधा चौधरी जिलाध्यक्ष नहीं हैं। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। सड़क पर कार खड़ी कर हंगामा काट रही थी, उसे समझा कर मामला शांत कराया दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed