फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Police-administration alert regarding Bharat Bandh today, security increased

मथुरा: आज भारत बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन सतर्क, सुरक्षा बढ़ाई

Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Police-administration alert regarding Bharat Bandh today, security increased
मथुरा। किसान आंदोलन को लेकर विभिन्न संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके पक्ष में जनपद के किसान संगठनों की सक्रियता देखी गई। किसानों ने बैठक करते हुए बंद को प्रभावी बनाने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

हालांकि व्यापारी संगठनों का रुझान भारत बंद के पक्ष में नजर नहीं आ रहा है। फिर भी पुलिस-प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। पुलिस का फोकस यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर बना हुआ है।
विज्ञापन

किसान बिल को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में सोमवार को भारत बंद का आह्वान है। विभिन्न राजनीतिक संगठन और किसान संगठनों ने इसके समर्थन की अपील व्यापारी और आमजन से की है। जनपद के ग्रामीण अंचल में सक्रिय किसान संगठन इसे लेकर रविवार को बैठकों में जुटे रहे। भारतीय किसान यूनियन के दोनों गुटों की अलग-अलग बैठक हुईं। इसमें किसान नेताओं ने किसानों से विरोध में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित अन्य व्यापारी संगठनों का रुझान स्थानीय स्तर पर इस बंद के पक्ष में नहीं है। इसके बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बंद के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने रविवार को नौहझील क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। खासकर पहले से ही जनपद में किसान आंदोलन का केंद्र रहे स्थलों की सुरक्षा को समझा। एसएसपी ने बलदेव से लेकर बाजना तक पुलिस बल को सतर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed