फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Nomination will be done in Collectorate, assembly wise nomination room will be made

मथुरा: कलक्ट्रेट में होगा नामांकन, विधानसभा वार नामांकन कक्ष बनाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 07:57 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Nomination will be done in Collectorate, assembly wise nomination room will be made
मथुरा। आचार संहिता के साथ ही निर्वाचन की व्यवस्थाओं में जिला प्रशासन जुट गया है।
विज्ञापन

रविवार को 15 सचल दस्तों का गठन करते हुए जिले की सभी विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कंट्रोल रूम और नामांकन कक्ष भी तय कर दिए गए।
पांच विधानसभा वाले मथुरा जनपद का चुनाव प्रथम चरण में होने जा रहा है। इसके अंतर्गत नामांकन की प्रक्रिया १४ जनवरी से शुरू होगी। इसके लिए रविवार के अवकाश दौरान प्रशासनिक अधिकारी चुनावी व्यवस्थाओं में जुटे रहे। आचार संहिता पर नजर रखने के लिए 15 सचल दस्ते सभी विधानसभाओं के लिए रवाना किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा में तीन सचल दस्तों को आचार संहिता के पालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही तीन-तीन टीम और गठित कर दी जाएगी, जो जनपद के मुख्य मार्गों पर बनाए गए चेकिंग प्वाइंट पर निगाह रखेंगी। यहां से निकलने वाले वाहनों की चेकिंग की जिम्मेदारी इन टीमों की रहेगी। सभी टीमों की कमान मजिस्ट्रेट को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 14 जनवरी से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया के लिए नामांकन कक्ष बना दिए गए हैं। दोपहर दो बजे डीएम नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया। आवश्यकतानुसार व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की। अब तक की चुनावी तैयारी की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निर्वाचन का संपूर्ण कार्य निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के तहत ही होगा। एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में लोगों की एंट्री से जुडे़ बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। कहा कि कोविड का खास ख्याल रखा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed