{"_id":"630e15c995c4262a491a7861","slug":"mathura-nominated-taunts-on-youths-running-case-filed-mathura-news-mtr5230866137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: मैदान में दौड़ लगा रहे युवाओं पर शराबी युवक ने ताना तमंचा, आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: मैदान में दौड़ लगा रहे युवाओं पर शराबी युवक ने ताना तमंचा, आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज
Wed, 31 Aug 2022 10:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:37 AM IST
सार
दौड़ लगाने वाले युवाओं पर तमंचा तानने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
युवाओं को तमंचा तानकर धमकाया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के सौंख क्षेत्र के गांव सबला के बंजर मैदान में दौड़ लगा रहे युवाओं पर छह शराबियों ने हमला बोल दिया। एक युवक ने तमंचा तान दिया, जिससे दौड़ लगाने वाले युवा घबरा गए। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने तमंचा तानने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
सोमवार को शाम बंजर मैदान में गांव सबला के युवा दौड़ रहे थे, तभी छह युवक शराब पीकर आ गए और दौड़ते युवाओं पर तमंचा तान दिया। उनसे मारपीट शुरू कर दी। नामजद युवक ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। तमंचा देख दौड़ रहे युवकों में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर थाना मगोर्रा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने तमंचा के साथ विकास नाम के युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी संजय कुमार त्यागी का कहना है कि मामले में विकास को गिरफ्तार किया है। तमंचा और कारतूस बरामद कर आरोपी का चालान किया है।