फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Jam from city to highway, everyone upset

मथुरा: शहर से लेकर हाईवे तक जाम, हर कोई परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Jam from city to highway, everyone upset
नए बस स्टैंड से स्टेट बैंक चौराहे तक लगे जाम में फंसे वाहन।
मथुरा। शहर से लेकर हाईवे तक शनिवार को जाम में फंसा रहा। हॉर्न का शोरगुल शहर और हाईवे पर गूंजता रहा। जाम में फंसे वाहन चालक जद्दोजहद करके निकलने की जुगत में लगे रहे, साथ ही यातायात पुलिस और पुलिस की व्यवस्था को कोसते नजर आए। दोपहर से लेकर शाम तक जाम का यही हाल रहा। हालत यह रही कि १० मिनट का सफर तय करने में करीब एक घंटा लग रहा। वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के शहर और हाईवे से जाम से मुक्त कराने के इंतजाम नाकाफी दिखे। शहर और हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें यातायात पुलिस के इंतजामों को धता बता रही थीं। शहर का कोई भी मार्ग ऐसा नहीं बचा, जहां जाम न लगा हो। शहर के चौराहे और तिराहों पर मुस्तैद पुलिसकर्मी और यातायात पुलिस के जवान भी इस जाम को खुलवाने के प्रति गंभीर नहीं दिखे। यही हाल हाईवे का भी रहा। पुलिस जरूर थी, पर जाम खुलवाने में असहाय दिखाई दी।
विज्ञापन

यहां लगा जाम
होलीगेट, छत्ता बाजार, कोतवाली रोड, आगरा-मथुरा रोड, आर्यसमाज रोड, स्वामीघाट, चौक बाजार, भरतपुरगेट, डीगगेट, श्रीकृष्ण जन्मस्थान वाला मार्ग, भूतेश्वर तिराहा, स्टेट बैंक, मसानी चौराहा, मथुरा-वृंदावन मार्ग, डैंपियर नगर, क्वालिटी तिराहा, सदर बाजार, कृष्णापुरी तिराहा, कृष्णानगर, धौलीप्याऊ, महोली रोड, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, वृंदावनगेट, मंडी चौराहा, गोवर्धन चौराहा, टाउनशिप चौराहा,गोकुल रेस्टारेंट चौराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह रहा डायवर्जन
पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भीड़भाड़ वाली सड़कों पर डायवर्जन की भी व्यवस्था की थी लेकिन वाहन किस रास्ते से जाएंगे, इसका न तो कोई बताने वाला था और न ही कोई पुख्ता इंतजाम रहा।
परेशान कार सवार राजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अगर डायवर्जन करती है तो उसे यह भी बताना चाहिए कि किस रास्ते से जाया जाए। लेकिन ऐसी व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालक इधर-उधर भटकते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत भूतेश्वर रोड से गोवर्धन चौराहा मार्ग पर रही, यही हाल नरहौली व गुरुदेव मंदिर के सामने नेशनल हाइवे पर भी जाम के कारण लोग परेशान रहे।

ट्रैफिक पुलिस रही पूरी तरह मुस्तैद: हरेंद्र
शहर और हाईवे पर लगे जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। अचानक बढ़े वाहनों के कारण कुछ देर के लिए दिक्कत आई। फिर उसके बाद व्यवस्थाएं संभाल ली गई।
-हरेंद्र कुमार, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed