{"_id":"6187cdd7014ec240616b4503","slug":"mathura-devotees-in-trouble-due-to-the-problem-of-jam-mathura-news-mtr508162713","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: जाम की समस्या से दिक्कत में आए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: जाम की समस्या से दिक्कत में आए श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। त्योहार की खुशियां ठाकुर श्रीबांकेबिहारी महाराज के श्रीचरणों में मनाने आए श्रद्धालुओं को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। रविवार को भी वृंदावन के मंदिरों के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं की भीड़ का दबाव सड़कों पर रहा। जाम से लोग कराहते रहे, लेकिन पुलिस की व्यवस्था कहीं भी नहीं दिखाई दी। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी कहीं नहीं दिखाई दिए।
वृंदावन के प्रवेश मार्गों के साथ सभी प्रमुख मंदिर मार्गों एवं बाजारों में यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। सबसे अधिक दिक्कत छटीकरा मार्ग, प्रेम मंदिर, इस्कॉन, विद्यापीठ चौराहा, पागल बाबा, पानी गांव रोड पर रहा। यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतार के कारण मार्ग जाम हो गया। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले दो दिनों से रमणरेती, इस्कॉन और प्रेम मंदिर के सामने वाहनों का जाम लग रहा है।
लोगों ने जगह-जगह वाहन पार्क कर दिए, जिसके कारण वाहन नहीं निकल पाए। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि वीकेंड और त्योहार के चलते वाहनों का दबाव ज्यादा था, पुलिस ने कड़ी मेहनत कर यातायात सामान्य कराया।