फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Chain broke from woman's neck in moving train at junction

मथुरा: जंक्शन पर चलती ट्रेन में महिला के गले से चेन तोड़ी

Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Mathura: Chain broke from woman's neck in moving train at junction
मथुरा। जीएम के निरीक्षण की तैयारियों के बीच रविवार को जंक्शन से गुजर रही तिरुक्कुरल एक्सप्रेस में सवार महिला के गले से मथुरा जंक्शन पर चेन तोड़ ली गई। महिला के पति ने निजामुद्दीन पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कन्याकुमारी से चलकर निजामुद्दीन जाने वाली तिरुक्कुरल एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव मथुरा जंक्शन पर नहीं है। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे ट्रेन जंक्शन के आउटर पर जैसे ही धीमी हुई खिड़की के सहारे बैठी महिला यात्री के गले से आउटर पर खड़े युवक ने सोने की चेन तोड़ ली। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं होने के कारण पीड़िता इसकी सूचना जीआरपी थाने पर नहीं दे सकी।
विज्ञापन

ट्रेन जब दिल्ली पहुंची तो महिला रिपोर्ट दर्ज कराने निजामुद्दीन थाने पहुंची। एसपी रेलवे मुश्ताक अहमद ने बताया कि तिरुक्कुरल एक्सप्रेस में सवार महिला के गले से मथुरा में आउटर पर खड़ा 20 वर्षीय युवक जंजीर तोड़कर भाग गया। पीड़ित महिला ने अपराध संख्या शून्य पर दिल्ली के निजामुद्दीन थाने में चेन तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना का खुलासा करने के लिए रेलवे एसओजी, सर्विलांस और थाना प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में तीन टीमें गठित की हैं। सोमवार तक इसकी रिपोर्ट मथुरा जीआरपी थाने में दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed