फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Braj Raj festival ends with cultural programs

मथुरा: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ब्रज रज उत्सव का हुआ समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Braj Raj festival ends with cultural programs
मथुरा। वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र स्थित ब्रज रज उत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुत देतीं प्रख्यात न - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ब्रज रज उत्सव का शुक्रवार को सांस्कृतिक प्रस्तुति और प्रख्यात गायक प्रिया मलिक और त्रिचूर ब्रदर्स की राधे-राधे कृष्णा बोलो पर जुगलबंदी के साथ समापन हो गया। प्रख्यात कलाकार गीतांजलि शर्मा की साथी कलाकारों के कथक प्रस्तुति पर पूरा पंडाल वाह-वाह कह उठा।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात गोपियों के साथ कृष्ण बनवारी ओ मोहन मुरारी तेरी महिमा निराली की भक्तिमय प्रस्तुति पर पंडाल में बैठे श्रोताजन अपनी सुधबुध खो बैठे। कथक शैली में अधरम, मधुरम, वदनम, मधुरम बोल पर जयदेव कृत मधुरष्टक की प्रस्तुति पर गीतांजलि शर्मा ने राधा के रूप में सखियों के साथ अभिनव प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सीईओ नगेंद्र प्रताप ने कहा कि हुनर हाट में विख्यात कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां रही।
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, समन्वयक अनूप शर्मा, संयोजक देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, दीपिका शर्मा, देव प्रकाश शर्मा, डॉ शिवराज भारद्वाज, माधव शास्त्री प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा देर रात गायक प्रिया मलिक और त्रिचूर ब्रदर्स ने अपनी प्रस्तुतियां दी। त्रिचूर ब्रदर्स की राधे-राधे कृष्णा बोलो की जुगलबंदी ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। सांसद हेमा मालिनी ने इस ब्रज रज उत्सव के सफल आयोजन को लेकर ब्रज के लोगों का आभार जताया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारीगरों और शिल्पकारों ने मन जीता
वोकल फॉर लोकल’ की थीम पर आयोजित हुनर हाट’ में देश भर से आए कारीगरों और शिल्पकारों ने अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया। शुक्रवार को मेला का समापन हो गया। यहां स्टॉलों पर 400 से अधिक कारीगरों और शिल्पकारों को मंच प्रदान किया गया. ‘हुनर हाट’ में लखनऊ की चिकनकारी, भदोही की कालीन, वाराणसी का सिल्क, गोरखपुर का टेराकोटा, फिरोजाबाद का ग्लास, मुरादाबाद का पीतल, आगरा-कानपुर की लेदर, पीलीभीत की बांसुरी, अयोध्या का गुड़, अमेठी का मूंज, बंदायू की जरी जरदोजी, बलिया की बिंदी, मिर्जापुर की कालीन, कुशीनगर के केले से बने उत्पाद समेत अन्य कई जिलों के उत्पादों की लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed