{"_id":"6189292a56120a610062873a","slug":"mathura-bjp-government-will-be-formed-again-in-uttar-pradesh-arvind-sharma-mathura-news-mtr5082107174","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: उत्तर प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार-अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: उत्तर प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार-अरविंद शर्मा
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष (एमएलसी) अरविंद शर्मा सोमवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नींव करौरी आश्रम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री हनुमतलल्ला के दर्शन कर आराधना की। इसके बाद बाबा नींव करौरी महाराज की समाधि स्थल पर पहुंचकर पूजन किया।
आध्यात्मिक गुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक और नगरनिगम के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक ने उन्हें बाबा महाराज का चित्रपट व प्रसादी भेंट की। पत्रकारों से बात करते हुए अरविंद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में पार्टी पहले से बेहतर करने जा रही है। इन दिनों ब्रज प्रदेश में ब्राह्मण समाज की नब्ज टटोलने निकले हैं। कहा कि भाजपा ने जो वादे जनता से किए थे, उसे पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि ब्रजधाम से उनकी आस्था हमेशा से जुड़ी रही है। यहां के विकास के लिए उनसे जो होगा, वह पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा आदि थे।