फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mathura: Another girl died in Koh

मथुरा: कोह में एक और बच्ची ने तोड़ा दम

Thu, 26 Aug 2021 08:02 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Mathura: Another girl died in Koh
गोवर्धन/फरह (मथुरा)। गोवर्धन के जचौंदा में मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जचौंदा से 13 व कोह से चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। कोह में बीमारी से एक और बच्ची की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मरीजों के तीमारदार सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट नहीं हैं। कोह स्वास्थ्य टीम की ओपीडी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें मरीज के तीमारदार, चिकित्सकों पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था के चलते तीमारदार प्राइवेट अस्पतालों में बीमारों का उपचार कराने पर विवश हैं। इधर, बृहस्पतिवार की शाम प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने फरह के गांव कोह और जचौंदा में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इसके साथ उन्होंने सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता से दोनों गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विगत दो दिनों में फरह के कोह से 19 व गोवर्धन के जचौंदा में 8 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए थे। जचौंदा में एक व कोह में आठ मौतें हो चुकी हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जचौंदा से चोहल सिंह, रिंकू राघव, विमला राघव, मयंक चौहान, कालू, कान्हा, महावीर, तनु सहित 13 व कोह से चार मरीजों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। कोह में मरीजों के तीमारदार सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जचौंदा से दो एंबुलेंस में करीब 13 मरीजों को जिला अस्पताल और सौशैया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थिति में पहले से काफी सुधार है।
-डॉ. विमल उपाध्याय चिकित्सा अधीक्षक राल।
कोह में तीन जगह ओपीडी बूथ बनाए गए हैं। बीमारी से ग्रसित चार लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
-डॉ. पारुल चिकित्सा अधीक्षक फरह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed