फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Massive crowd turns out in support of ex-servicemen at the mega protest

Mathura News: महाधरने में पूर्व सैनिकों के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Massive crowd turns out in support of ex-servicemen at the mega protest
छाता। भूतपूर्व सैनिक परिषद के बैनर तले छाता शुगर मिल गेट पर 22 दिनों से चल रहे धरने के समर्थन में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में किसान महिला, पुरुष और युवा पहुंचे। सरकार और प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरते हुए आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जनहित की इस आवाज को दबाने की कोशिश की गई, तो यह प्रदर्शन और अधिक उग्र रूप ले लेगा।
विज्ञापन

आंदोलन को मजबूती देने के लिए आगरा से भूतपूर्व सैनिक संगठन का भोज कुमार के नेतृत्व में धरना स्थल पर पहुंचा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह लड़ाई अब केवल किसानों की नहीं, बल्कि आम जनता और पूर्व सैनिकों के अधिकारों की बन चुकी है। पूर्व सैनिक ललित कुमार सूबेदार के साहस की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वह एक प्रतिशत भी नहीं डरे हैं। आंदोलनकारियों ने दो टूक शब्दों में प्रशासन को चेताया कि यदि बल प्रयोग या दमनकारी नीति अपनाने की भूल की गई तो यह आंदोलन हजारों से बढ़कर लाखों की संख्या में बदल जाएगा।
विज्ञापन

सूबेदार कर्मयोगी ललित कुमार ने कहा कि जहां जहां जवान ओर किसान की बात आएगी वहां ये बेटा किसानों के साथ बैठा मिलेगा। इस दौरान जवर प्रधान, दिगंबर चौधरी, सुदामा सिंह फौजी, महेश चाहर, प्रताप सिंह चाहर, ओमवीर सिंह भगोर, रूपराम सिंह, लखेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, अश्वनी नरवार, रोहित नरवार, कैलाश प्रधान, राधा चौधरी, सुनील पंडित समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed