Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Married Delivery Man Found Hanging in Agra Flat Live-in Partner Booked

दोहरी जिंदगी का खौफनाक अंत: पत्नी और दो बेटे, फिर भी लिव इन पार्टनर के साथ रह रहा था शिवम; इस हाल में मिली लाश

Sat, 21 Nov 2026 08:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 21 Nov 2026 08:54 AM IST
सार

आगरा में पत्नी और दो बेटों के बावजूद दूसरी महिला के साथ चार साल से लिव-इन में रह रहे डिलीवरी मैन शुभम राठौर का शव फ्लैट में फंदे से लटका मिला। चार दिन पहले ही उसने लिव-इन पार्टनर का जन्मदिन मनाया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन
Married Delivery Man Found Hanging in Agra Flat Live-in Partner Booked
शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक तरफ नगला पदी में पत्नी और दो बेटों के साथ पारिवारिक जीवन, दूसरी तरफ सिकंदरा के गणपति सिटी में किराए पर दूसरी महिला के साथ चार साल का लिव-इन रिश्ता। इस दोहरी जिंदगी के बीच एक ऑनलाइन डिलीवरी मैन शुभम राठौर का शव शुक्रवार सुबह फ्लैट के कमरे में फंदे से लटका मिला। जिस महिला का जन्मदिन चार दिन पहले धूमधाम से मनाया गया था, उसी पर परिजन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Trending Videos

नगला पदी के जागेश्वर नगर निवासी शुभम राठौर के दो बेटे हैं। पिता किशोरी लाल एक साल पहले मानसिक चिकित्सालय से सेवानिवृत्त हुए। परिजन के मुताबिक, शुभम करीब पांच साल पहले प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नोएडा गए थे। वहीं उनकी मुलाकात अलीगढ़ के खैर निवासी महिला से हुई, जिसका पति फौज में है और उनका न्यायालय में वाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजदीकी बढ़ने के बाद शुभम पिछले चार साल से उस महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहे थे। वह एक-दो महीने में नगला पदी स्थित घर आकर पत्नी और बच्चों से भी मिलते थे। शुक्रवार सुबह महिला ने यूपी 112 पर कॉल कर शुभम के आत्महत्या करने की सूचना दी। पुलिस पहुंची तो शव कमरे में फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

चार दिन पहले मनाया था जन्मदिन
महिला को शुभम के परिवार की जानकारी नहीं थी इसलिए सिकंदरा पुलिस ने न्यू आगरा पुलिस की मदद से घर का पता लगाया और परिजन को खबर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला पर ब्लैकमेल करने व हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। परिजन के अनुसार, शुभम दो भाई और एक बहन थे। चार दिन पहले ही उन्होंने लिव-इन पार्टनर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था लेकिन इसके बाद किसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात भी दोनों में कहासुनी हुई थी।
 

एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। 

 

चार दिन पूर्व मनाया था जन्मदिन
मृतक शुभम के परिजनों ने बताया कि शुभम दो भाई और एक बहन हैं। वह चार साल से महीने - दो महीने में पत्नी और बच्चों से मिलने आते थे। चार दिन पूर्व उन्होंने महिला का जन्मदिन धूमधाम से मनाया था। इसके बाद किसी बात को लेकर महिला से विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार रात भी महिला और शुभम के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed