फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Managing Director of Petrol Pump found on banks of Ganga in rishikesh

UP: पेट्रोल पंप के प्रबंध निदेशक गंगा किनारे मिले...एक महीने से थे लापता, इसलिए छोड़ा घर; वजह जान चाैंक जाएंगे

Mon, 13 Oct 2025 10:27 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 13 Oct 2025 10:27 AM IST
सार

एक महीन पहले पेट्रोल पंप के प्रबंध निदेशक अचानक से लापता हो गए थे। करीब एक महीने से उनकी तलाश में पुलिस की एसओजी सहित तीन टीमें लगी हुईं थीं। वह ऋषिकेश में गंगा किनारे मिले। 

विज्ञापन
Managing Director of Petrol Pump found on banks of Ganga in rishikesh
पुलिस के साथ लापता कारोबारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के सौंख में धनीराम फिलिंग स्टेशन के चेयरमैन और नैनू पट्टी के प्रधान डॉ. देवेंद्र सिंह के चचेरे भाई रोहित चाहर मन की शांति के लिए धार्मिक यात्रा पर गए थे। मगोर्रा पुलिस ने उन्हें ऋषिकेश में गंगा किनारे से ढूंढ निकाला। रोहित ने पुलिस को बताया कि वह मन की शांति और भजन-ध्यान के लिए गए थे। रोहित के मिलने पर परिजन में खुशी है।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा क्षेेत्र के गांव नगला घनिया निवासी पेट्रोल पंप के प्रबंध निदेशक रोहित चाहर 9 सितंबर की सुबह करीब 11: 30 बजे घर से पेट्रोल पंप जाने की कहकर लापता हो गए थे। डॉ. देवेंद्र सिंह ने थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसपी श्लोक कुमार ने पंप के प्रबंध निदेशक की तलाश के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीम को लगाया था।
विज्ञापन


 

एसओजी प्रभारी राकेश यादव ने लापता प्रबंध निदेशक रोहित चाहर के दोस्तों सहित रिश्तेदारों के घरों पर तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। एक माह बाद रोहित ने एक अज्ञात मोबाइल नंबर से अपने घर फोन किया। इस फोन की लोकेशन शुक्रवार को 11 बजे ऋषिकेश की गंगा बिहार कॉलोनी में मिली। लोकेशन मिलते ही मगोर्रा पुलिस परिजन के साथ ऋषिकेश पहुंची और शनिवार शाम करीब 7 बजे गंगा किनारे से रोहित को ढूंढ निकाला।

 

रोहित ने बताया कि वह भागदौड़ भरी जिंदगी में थोड़ा आराम और भजन के लिए गया था। बताया कि वह घर से गांव पैठा पहुंचे। वहां से एक बाइक सवार से मदद लेकर गोवर्धन आए और दानघाटी मंदिर पर दर्शन किए। इसके बाद नीमगांव रेलवे स्टेशन से दिल्ली, लखनऊ, अयोध्या होते हुए वाराणसी गए। वहां से जगन्नाथपुरी और फिर हरिद्वार आए। ऋषिकेश में करीब पंद्रह दिन रहे और रोजाना गंगा में स्नान किया। गोवर्धन के सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि रोहित मन की शांति के लिए धार्मिक यात्रा पर निकल गए थे। सर्विलांस की मदद से प्रबंध निदेशक को सकुशल ढूंढ लिया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed