फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahila ne ki suicide

मायापुरी में सब्जी विक्रेता महिला का शव पंखे से लटका मिला

Wed, 15 Jan 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
mahila ne ki suicide
मथुरा। जमुनापार की मायापुरी कालोनी में सब्जी विक्रेता महिला का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों ने धक्का देकर दरवाजा खोला और पंखे से शव को उतारकर हॉस्पिटल ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की माने तो महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि कारण अब तक स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

थाना जमुनापार की मायापुरी कालोनी निवासी नीलम (32) पत्नी राजकुमार पति के साथ लक्ष्मीनगर में सब्जी बेचती थी। सोमवार शाम को दंपती राया से दवा लेकर घर लौटे, फिर सब्जी बेचने चले गए। शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला घर पर खाना बनाने आ गई। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो पति ने पड़ोसियों को घर भेजा।
विज्ञापन

बावजूद इसके वह नहीं आई। इस पर वह घर गया। दरवाजा नहीं खुलने पर धक्का देकर अंदर गया तो अंदर पंखे पर नीलम दुपट्टे के सहारे लटकी थी। आनन-फानन में शव पंखे से उतारकर परिजन उसे तत्काल हॉस्पिटल ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजित वर्मा ने बताया कि महिला का 10 साल पहले विवाह हुआ था। महिला ने आत्महत्या की है। हालांकि इसका कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed