फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Love with father's age Lover know happened to a three month pregnant girl family were shocked to see

UP: पिता की उम्र के प्रेमी से इश्क... तीन माह की गर्भवती गुड़िया का हुआ ऐसा हश्र, देखकर कांप गए घरवाले

Tue, 29 Apr 2025 02:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Apr 2025 02:53 PM IST
सार

गुड़िया की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। 52 साल के प्रेमी के लिए 20 वर्ष की गुड़िया ने अपना घर छोड़ दिया। तीन दिन बाद उसकी लाश कुएं में मिली। वो तीन महीने की गर्भवती थी। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
Love with father's age Lover know happened to a three month pregnant girl family were shocked to see
गुड़िया का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र से प्रेमी संग गई विवाहिता का शव तीन दिन बाद जैंत थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। सोमवार को मायका और ससुराल पक्ष ने विवाहिता की पहचान की। परिजन ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

24 अप्रैल को छोड़ गई थी घऱ
बरसाना थाना क्षेत्र के गांव बिजवारी निवासी तोताराम ने बताया कि उनके पुत्र भूदेव की पत्नी गुड़िया (20) 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उन्हें जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू की। सफलता न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मायका पक्ष को जानकारी दी। बेटी के लापता होने की सूचना पर राया के गांव अडुआ निवासी पिता वीरेंद्र सिंह भी बेटी के ससुराल पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजा के दोस्त के साथ चली गई
26 अप्रैल को उन्हें जानकारी हुई है कि गुड़िया अपने जीजा रामकिशन के दोस्त विनोद (52) के साथ बाइक पर गई है। उन्होंने पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से विवाहिता को ले जाने वाले की पहचान भी कर ली। पुलिस ने विवाहिता को ले जाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने जैंत के चौमुहां स्थित आम्रपाली के सामने कुएं में मिले विवाहिता के शव की पहचान गुड़िया के रूप में की।

ये भी पढ़ें -  UP: एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस ने किया ढेर, मैनपुरी में सुबह हुई मुठभेड़; ताबड़तोड़ चली गोलियां


 
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा हुआ दर्ज
सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि गुड़िया अपने प्रेमी विनोद के साथ रहना चाहती थी। जबकि प्रेमी पहले से शादीशुदा था और वह अपने साथ नहीं रख सकता था। इसी कारण उसने विवाहिता की हत्या की।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर... मई के पहले सप्ताह में दो दिन बारिश, ये जिला रहा सबसे गर्म



 

तीन माह की गर्भवती थी गुड़िया
विवाहिता के पिता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने बिजवारी निवासी भूदेव के साथ गुड़िया का विवाह किया था। वह तीन माह की गर्भवती थी। विनोद ने गुड़िया का ही नहीं बल्कि उसके पेट में पल रहे शिशु की भी हत्या की है।

ये भी पढ़ें -  International Dance Day: आगरा की अनिका यादव से मिलिए, 2100 राउंड लगाकर नृत्य में बनाया विश्व रिकॉर्ड
 

पुलिस को गुमराह करने को स्थानीय लोगों के फोटो मौके पर फेंके
विवाहिता के हत्यारोपी प्रेमी ने कुएं के पास चौमुहां के तीन लोगों के फोटो डाल दिए। ताकि पुलिस को उन लोगों पर शक हो और पुलिस हत्यारोपी तक न पहुंच सके। पुलिस के अनुसार मौके पर मिले फोटो के बारे में जानकारी तो पता चला कि एक व्यक्ति रेलवे में कर्मचारी है, दूसरा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बारे में पुलिस ने छानबीन भी की। हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed