{"_id":"5fe0aa3d8ebc3e3d5744087a","slug":"lord-jesus-mathura-news-agr4729183127","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में खुशी का माहौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में जश्न का माहौल है। चर्च से लेकर घरों तक क्रिसमस की तैयारियां चल रही हैं। घरों में कैरोल संगीत गाए जा रहे हैं। प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में ईसाई समुदाय इस पर्व को मनाता है। अभी से केक को ऑर्डर दिए जा रहे हैं। बच्चे, बुजुर्ग और जवान दिल खोलकर खरीदारी कर रहे हैं।
घरों को क्रिसमस ट्री और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने के लिए खरीदारी की जा रही है। बच्चों को सेंट्रा क्लॉज की ड्रेस आकर्षित कर रही हैं। 24 दिसंबर की रात्रि से शुरू होने वाला जश्न 25 दिसंबर को चरम पर पहुंच जाएगा। लोग एक-दूसरे को बधाई देंगे। घर-घर में उत्सव होगा और पकवान बनेंगे। हर कोई इस उत्सव को मनाने के लिए बेकरार है। ईसाई समाज के लोग घरों को चमका रहे हैं। रंग-रोगन करा रहे हैं, ताकि इस पर्व पर घर चमकता-दमकता नजर आए। घरों को सजाने के सामान भी खरीदे जा रहे हैं।
सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च मथुरा के मीडिया प्रभारी मनीष दयाल ने बताया कि कैरोल सिंगिंग क्रिसमस पर्व से कुछ दिनों पूर्व शुरू हो जाती है, जिसमें ढोल, खंजडी व अन्य वाद्य यंत्रों से सुसज्जित मसीही लोग गाते बजाते हुए जन्म से पूर्व की खुशी मनाते हैं। आज जनरल गंज, मिशन कंपाउंड, मिशन टीला आदि क्षेत्रों में कैरोल सिंगिंग का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से पास्टर पंकज इंद्रजीत, जैरेश विलियम, हिमांशु सिंह, सोनिया सिंह, रितेश सिंह, मोंटी नेथन, अंशुल लाल, सनी लाल, विकास मसीह, सचिन मसीह, सौरभ मसीह आदि ने सहभागिता की।