{"_id":"624b05d7fa9ef75e3a4d2f22","slug":"locks-lying-in-collectorate-and-tehsils-employees-on-strike-mathura-news-mtr515521394","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट और तहसीलों में पड़े ताले, हड़ताल पर रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट और तहसीलों में पड़े ताले, हड़ताल पर रहे कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रतापगढ़ जनपद की तहसील लालगंज के वरिष्ठ सहायक की हत्या के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट और सभी तहसीलों के कार्यालय बंद रहे। हत्यारोपी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट और तहसील कार्यालयों के ताले नहीं खोले। इस स्थिति के चलते प्रशासनिक अफसर भी कार्यालय नहीं पहुंचे। फरियादी कर्मचारियों की हड़ताल देख लौट गए।
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज के एसडीएम की पिटाई से नायब नाजिर की मौत के मामले को लेकर उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ ने प्रदेश भर में हड़ताल का एलान किया था। इसके परिणाम स्वरूप जनपद के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कलक्ट्रेट परिसर स्थित वटवृक्ष के नीचे धरना प्रदर्शन किया। कार्यालयों में तालेबंदी रही।
इससे कलक्ट्रेट से जुड़ा कोई भी विभागीय कार्य नहीं हुआ। धरना स्थल पर कर्मचारी संघ के जिला प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा कि सरकार को दोषी एसडीएम सहित अन्य सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करनी चाहिए। साथ ही बर्खास्तगी की जाए। पीड़ित परिवार को एक करोड़ और सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
अध्यक्षता कर रहे हीरालाल चौधरी और रामवीर शर्मा ने कहा कि इस स्थिति में काम करना मुश्किल हो जाएगा। अफसर ही अपराधी की भूमिका निभाएंगे तो आम आदमी किस पर विश्वास करेगा। इस मौके पर मोहन स्वरूप त्रिपाठी जिला मंत्री, रघुवीर सिंह संयुक्त मंत्री, विनोद सक्सेना, मनीषा सक्सेना, राधा रानी शर्मा, रितेश गुप्ता, राहुल सिंह, सौरभ सोलंकी, बाबूलाल, ताराचंद, नंदनी अग्रवाल, पूजा गोयल, रचना शर्मा, संगीता चतुर्वेदी, अनुसा यादव, प्रभात माहेश्वरी, गोविंद सिंह, प्रह्लाद सिंह, अशोक सिंह, सरोज, आरिफ, रमेश शर्मा, रेनू सारस्वत, देवी चरण, नरेंद्र बघेल, शंभू दयाल, लोकेश शर्मा, जितेन सिंह, उदय भान, दीपू कैलाश बघेल, वीरेंद्र वर्मा, महेंद्र पाल, वीरेंद्र कुमार, पिंकेश कुमार, विवेक कुमार आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे।