{"_id":"6037dff28ebc3ee9061a21a8","slug":"light-cheaking-in-mathura-mathura-news-agr482268320","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बकाएदारों की बिजली कटने के बाद भी रोशन होते मिले घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बकाएदारों की बिजली कटने के बाद भी रोशन होते मिले घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कनेक्शन काटे जाने के बाद भी 10 हजार रुपये से अधिक के 13 बकायएदारों के घर बिजली से रोशन होते मिले। कृष्णानगर विद्युत निगम की टीम को चेकिंग के दौरान घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी होते मिली। टीम ने सभी की केबिल उतरवाकर कब्जे में ले ली। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में चोरी को मुकदमा दर्ज कराया गया।
विगत दिनों दरेसी रोड के 13 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। हालांकि बकाएदारों ने अब तक बकाया जमा नहीं कराया। बृहस्पतिवार को कृष्णानगर विद्युत निगम की टीम ने दरेसी रोड पर चेकिंग अभियान चलाया तो इन घरों में बिजली जलती मिली। यह बिजली कटिया डालकर जलाई जा रही थी।
टीम ने सभी की केबिल उतरवाकर कब्जे में ले ली। एसडीओ कृष्णानगर रमेश सोनी ने बताया कि इकबाल, इस्ताक, ताहिर कलाम, बानो, अनीसा, मोहम्मद इस्लाम, चुन्नू कुरैशी, शहीदो, पप्पू, अल्लादी, मोहम्मद अयूब के खिलाफ जेई पोपेंद्र बरनवाल ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।