फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   businessman beat up farmer also looted chain and cash due to an argument over buying cheap garlic In Mainpuri

Mainpuri News: सस्ता लहसुन खरीदने को लेकर हुई कहासुनी, व्यापारी ने किसान को पीटा; चेन और नकदी भी लूटी

Sun, 10 Sep 2023 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 10 Sep 2023 09:25 PM IST
सार

मैनपुरी में सस्ता लहसुन खरीदने को लेकर कहासुनी हो गई। व्यापारी ने किसान को पीटा। उसकी चेन और नकदी भी लूट ली। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  

विज्ञापन
businessman beat up farmer also looted chain and cash due to an argument over buying cheap garlic In Mainpuri
थाना घिरोर, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में घिरोर नगर की उपमंडी में रविवार को लहसुन सस्ता खरीदने को लेकर किसान और व्यापारी में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसके चलते व्यापारी के साथ आए युवकों ने किसान के सर पर तमंचे से बार कर दिया जिससे किसान घायल हो गया। किसान के गले से सोने की चैन तोड़ ली गई। वहीं आढ़तिया ने लूटपाट करने साथ गुल्लक में रखी नकदी भी ले जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


रविवार को इटावा के थाना वेदपुरा क्षेत्र के गांव रेड़जा निवासी रवी यादव अपना लहसुन घिरोर मंडी में सोनी ट्रेडर्स मनोहर शर्मा निवासी मोहल्ला फर्रास की आढ़त पर बिक्री करने आया था। लहसुन की बिक्री होते समय व्यापारी मनोज कुमार निवासी नगला भाऊ घिरोर क्रय करने के लिए बोली लगाने लगे। मनमाने रुपये में खरीद करते देख किसान ने बिक्री करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: पल्सर सवार बदमाशों ने दंपति को रास्ते में रोका, तमंचा सटाकर लूटा और हो गए फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर व्यापारी ने फोन कर कुछ लड़के बुला लिए और किसान से कहा कि बिक्री होने पर मैं ही लहसुन की खरीद करूंगा और कोई नही लेगा। विरोध करने पर किसान और व्यापारी से मारपीट हो गई। इसके चलते किसान के सिर में व्यापारी के साथ आए युवकों ने तमंचे के बट से वार कर दिया। इससे किसान घायल हो गया। वहीं आढ़तिया का आरोप है कि मारपीट के दौरान लूटपाट करते हुए गुल्लक में रखी दो लाख रुपये की नकदी भी ले गए।

यह भी पढ़ेंः-Mainpuri News: कैशियर और शिक्षिका ने किया सवा लाख का गबन, स्कूल प्रबंधक ने दर्ज कराई रिपोर्ट

थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी ने बताया कि अभी जांच की जा रहीं है।आढ़त के आसपास के आढ़तियों व प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है लूट जैसी कोई घटना नही हुई है। कुछ कहासुनी और मारपीट जरूर हुई थी। थाना प्रभारी ने जब सोनी शर्मा को जानकारी लेने के लिए थाने बुलाया तो वह नहीं आया और फोन पर ही अपनी दी गई तहरीर से ही मुकरने लगा। थाना प्रभारी ने बताया है कि फिर मारपीट के आधार पर आरोपी मनोज व उसके भाई को पकड़कर लाएं है। दोनों पर शांति भंग के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed