{"_id":"87345faa5d6645c4a12c24d44696957f","slug":"large-no-of-people-in-goverdhan-parikrama-marg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिक्रमार्थियों से अट गए रास्ते, बसें पड़ गईं कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिक्रमार्थियों से अट गए रास्ते, बसें पड़ गईं कम
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकमास में गिरिराज नगरी तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ा। शाम सात बजे से देर रात तक गिरिराजजी जाने को श्रद्धालुओं को लगाई गई बसें कम पड़ गईं, तो जिसे जो वाहन मिला उसी में चढ़ गया। हजारों श्रद्धालुओं ने जान जोखिम में डालकर बसों की छत पर यात्रा की।
अधिकमास में दो दिन पूर्व हुई बरसात से मौसम भी ठंडा हो गया और रविवार को अवकाश होने के कारण शनिवार शाम परिक्रमार्थी की भीड़ उमड़ पड़ी। मथुरा-गोवर्धन मार्ग, छटीकरा रॉल राधाकुंड मार्ग, बरसाना-गोवर्धन मार्ग, सौंख-गोवर्धन मार्ग पर शाम सात बजे से देर रात तक जाम लगा रहा।
मथुरा से गोवर्धन जाने के लिए लगाई गई 200 बसें कम पड़ गईं तो लोग प्राइवेट वाहनों से गए और छतों पर चढ़ गए। नए बस अड्डे पर हजार से अधिक यात्री गोवर्धन जाने को हो हल्ला करते रहे, लेकिन बसें उपलब्ध नहीं हो सकी। पूरे 21 किलोमीटर के परिक्रमा मार्ग में परिक्रमार्थियों की माला जैसी बन गई।