फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kalindi is eager to break the record of 2023

Mathura News: 2023 के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए आतुर हो रहा कालिंदी का कहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Kalindi is eager to break the record of 2023
कालिदह मार्ग का भरा यमुना का पानी। संवाद
वृंदावन। कालिंदी का कहर वर्ष 2023 के रिकाॅर्ड को तोड़ने के लिए आतुर है। कुछ हिस्से में वर्तमान में 2023 से ज्यादा पानी पहुंच गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब यह सड़कों से होता हुआ लोगों के घरों में कमर तक आ गया है।
विज्ञापन

जहां एक ओर परिक्रमा मार्ग का आधा रास्ता यमुना के पानी में डूबा है तो अब पानी कात्यायनी माता के मंदिर तक पहुंच गया है। मंदिर में पानी के प्रवेश करने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बार पिछला रिकॉर्ड टूट सकता है। गौरतलब है कि हथिनीकुंड और ओखला बैराज से लगातार छोड़े जा रहे यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण जनजीवन बेहाल है। खादर की कॉलोनियों के बाद अब बाजारों में यमुना के पानी ने कूच करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यमुना का पानी कात्यायनी मंदिर तक पहुंच गया है। ज्ञान गुदड़ी में भी चार फीट तक पानी भर गया है। प्रमुख घाटों तो पहले से ही लबालब हो रहे थे कि ऐसे में प्रशासन ने एहतियातन यमुना घाटों की ओर जाने वाले कई मार्ग पर बैरियर लगा दिए हैं। नावों से आवाजाही हो रही है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से घर खाली करने की अपील की जा रही है। 2500 से अधिक लोगों को अब तक निकालकर राहत शिविरों में पहुंचाया जा चुका है। जहां भोजन, चिकित्सा और रहने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र
कालिदह, केसी घाट, शृंगारवट, बारहघाट, मोहिनी नगर, भक्ति विहार, श्रीजी वाटिका, अक्रूरधाम, केशव धाम, देवरहा बाबा, पानीगांव आदि क्षेत्र हैं। यहां की विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है कि यमुना का जलस्तर बढ़ा है, लेकिन प्रशासनिक टीमें अपनी ओर से पूरा कार्य कर रही हैं। राहत केंद्रों पर खाने से लेकर पशुओं के हरे चारे का भी पूरा इंतजाम किया जा रहा है। किसी कोई परेशानी हो तो वह पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को सूचित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed