{"_id":"5fdf5e5e8ebc3e3e8205d4ba","slug":"jump-for-commited-the-sucide-mathura-news-agr472783976","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फुट ओवरब्रिज से नवविवाहिता कूदी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फुट ओवरब्रिज से नवविवाहिता कूदी, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शनिवार की रात जंक्शन के फुट ओवरब्रिज के रैंप से नवविवाहिता ने छलांग लगा दी। घायल हुई नवविवाहिता को आरपीएफ ने पहले जिला अस्पताल तथा बाद में एसएन हॉस्पिटल आगरा भेज दिया। महिला पानीपत की रहने वाली है। आरपीएफ ने परिजनों को सूचना दे दी है।
रात करीब 9:30 बजे कुटानी रोड चावला कॉलोनी पानीपत निवासी सागर की पत्नी ट्विंकल मथुरा जंक्शन के चार नंबर प्लेटफार्म के फुट ओवरब्रिज से रेलवे लाइन पर कूद गई। कूदने के बाद वह बेहोश हो गई। महिला को बेहोश पड़े देख आरपीएफ कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर होश में न आने पर महिला को एसएन हॉस्पिटल आगरा भेजा। जहां उसे होश आ गया। परिजन का फोन नंबर बताने पर आरपीएफ ने उन्हें सूचित कर पानीपत में संबंधित थाने को भी जानकारी दे दी है। महिला के पास से कोई सामान तथा रेल का टिकट भी नहीं मिला है। आरपीएफ निरीक्षक सीबी प्रसाद ने बताया कि जिस समय महिला कूदी थी उस समय किसी ने नहीं देखा। आरपीएफ को वह बेहोशी की हालत में मिली है। उसके पैर में चोट है।
दस दिसंबर को हुई है शादी
बताया जाता है कि महिला की शादी विगत दस दिसंबर को ही हुई थी। इस दौरान उसका विवाद ससुरालीजन से हुआ और वह घर से चली आई। महिला का मथुरा तक बस से आना बताया जा रहा है।