फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Janmashtami festival begins with a procession

Mathura News: शोभायात्रा के साथ जन्माष्टमी उत्सव का आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami festival begins with a procession
मथुरा। शोभायात्रा में भजन कीर्तन करती हुई संतों की मंडली।  - फोटो : mathura
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में श्री राधाश्याम सुंदर मंदिर द्वारा सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी शोभायात्रा में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक रंगों का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगरभर में राधे-राधे के जयकारे गूंज उठे और श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

शाम 6 बजे गोविंद घाट परिक्रमा मार्ग से शुरू हुई शोभायात्रा सेवाकुंज मार्ग, लोई बाजार, प्रताप बाजार, अनाज मंडी चौराहा, सर्राफा बाजार, गौतम पाड़ा तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, बांकेबिहारी बाजार, अठखंभा बाजार और बनखंडी होते हुए श्री राधाश्याम सुंदर मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सप्त देवालय मंदिर की भव्य झांकियों सहित दर्जनों झांकियां शामिल रहीं। साथ ही बैंड दलों की धुनों और कीर्तन मंडलियों के भजनों ने भक्तिरस से वातावरण को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed