फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   jail

जेल के चारों ओर बनेंगी डबल दीवारें

Fri, 21 Feb 2020 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
jail
जिला कारागार मथुरा का फाइल फोटो। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिला जेल के चारों ओर जल्द ही दो दीवारें तैयार की जाएंगी। यह कार्य जेल के उच्चीकरण प्रक्रिया में निर्माण के दौरान किया जाएगा। शासन द्वारा इस संबंध में जेल का प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही जेल के उच्चीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

मथुरा जेल लगभग 36 एकड़ में फैली हुई है, जबकि जेल परिसर मात्र 16 एकड़ में ही बना हुआ है। जेल में बंदियों की क्षमता लगभग 550 बंदियों की है लेकिन वर्तमान में जेल में क्षमता से तीन गुने से अधिक बंदी हैं। फिलहाल इनकी संख्या लगभग 1600 है। कम स्थान में अधिक बंदियों के रहने के कारण जेलकर्मी सुरक्षा संबंधी मामलों पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके चलते कई दफा जेल की दीवारों को फांदकर बंदी भाग भी चुके हैं।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व जेल के उच्चीकरण किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। जिसे शासन ने मंजूर भी कर लिया है। इसके तहत जेल की वर्तमान दीवार के साथ ही चारों ओर दो दीवारों का निर्माण किया जाएगा। इन दीवारों की ऊंचाई वर्तमान दीवार से भी अधिक होगी। शासन ने निर्माण करने का कार्य पुलिसकर्मियों के लिए आवास आदि तैयार करने वाली का कार्य एजेंसी को दिया है। उक्त एजेंसी द्वारा जेल अधिकारियों से मिलकर निरीक्षण भी कर लिया है तथा जहां पर बैरक आदि बनेंगी, दीवारों का निर्माण होगा उन स्थानों को भी चिन्हित कर लिया है। जल्द ही उक्त संस्था द्वारा जेल के चारों और डबल दीवार तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयान
जल्द ही निर्माण प्रारंभ हो जाएगा
जेल का जो उच्चीकरण किया जाना है उसमें दीवार आदि का निर्माण किया जाएगा। शासन द्वारा निर्माण संबंधी ठेका पुलिस आवास बनाने वाली संस्था को दिया गया है। उक्त संस्था के लोगों ने जेल की विजिट भी कर ली है। जल्द ही जेल में निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
- अरविंद पांडेय, जेलर, जिला कारागार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed