{"_id":"688ba0d09fa7cf53710aee31","slug":"jagadguru-paramhans-acharya-gave-warning-on-sant-premanand-maharaj-comment-on-women-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'माफी मांगें प्रेमांनद महाराज...', जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने दी संत को ये चेतावनी, बताया राधारानी का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'माफी मांगें प्रेमांनद महाराज...', जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने दी संत को ये चेतावनी, बताया राधारानी का अपमान
Thu, 31 Jul 2025 10:29 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:29 PM IST
सार
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की ओर से महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने संत से खेद प्रकट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
जगद्गुरु परमहंस आचार्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने ब्रहस्पतिवार को वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि के आश्रम में पत्रकारों से वार्ता के दौरान संत प्रेमानंद की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी की कड़ी निंदा की।
संत प्रेमानंद ने हाल ही में दिए एक बयान में कहा था कि सौ में से दो-चार कन्याएं ही पवित्र होती हैं, जिस पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि कन्या शब्द स्वयं श्री राधारानी के लिए है। जब कन्या पूजन होता है, तो उसमें नारी को देवी के रूप में, श्रीजी के रूप में पूजा जाता है।

Trending Videos
ऐसे शब्दों का प्रयोग न केवल अमर्यादित है, बल्कि राधारानी का अपमान भी है। जगद्गुरु ने भावुक होते हुए कहा कि जिस दिन प्रेमानंद ने यह बयान दिया, उस दिन राधारानी की आंखों में आंसू आ गए। श्रीधाम वृंदावन की मालकिन राधारानी हैं और उन्हीं के धाम में रहकर उन्हीं को ठेस पहुंचाना अक्षम्य है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, अगर संत प्रेमानंद इस विषय में खेद प्रकट नहीं करते तो निश्चित रूप से उन्हें इसका जघन्य दंड मिलेगा।
ये भी पढ़ें-फंदे पर लटकी मिली ASP की पत्नी: डेढ़ साल के मासूम ने दी मुखाग्नि, पति के आने की सूचना पर भड़का आक्रोश
ये भी पढ़ें-फंदे पर लटकी मिली ASP की पत्नी: डेढ़ साल के मासूम ने दी मुखाग्नि, पति के आने की सूचना पर भड़का आक्रोश