फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फंदे पर लटकी मिली ASP की पत्नी: डेढ़ साल के मासूम ने दी मुखाग्नि, पति के आने की सूचना पर भड़का आक्रोश

Thu, 31 Jul 2025 08:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 31 Jul 2025 08:40 PM IST
सार

ASP Wife Suicide In Lucknow: लखनऊ में सीआईडी में तैनात एएसपी की पत्नी ने बुधवार को खुदकुशी कर ली थी। उनका शव पंखे से लटका मिला था। गुरुवार को डेढ़ वर्षीय बेटे ने जब मां की चिता को मुखाग्नि दी तो हर किसी की आंख नम हो गई।
 

विज्ञापन
ASP Mukesh Pratap wife Nitesh suicide in Lucknow and her last rites were performed in Firozabad
नितेश का अंतिम संस्कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Lucknow Suicide Case: पति के उत्पीड़न से परेशान होकर लखनऊ में आत्महत्या करने वाली टूंडला से बसपा के पूर्व विधायक व वर्तमान में भाजपा नेता राकेश बाबू एडवोकेट की पुत्री का शव देर रात पिता फिरोजाबाद लेकर पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह सती आश्रम में दाह संस्कार हुआ। डेढ़ वर्षीय पुत्र ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। वहीं पति की आने की सूचना पर एसपी सिटी पुलिस बल के साथ सती आश्रम पर मुस्तैद रहे।


 
ASP Mukesh Pratap wife Nitesh suicide in Lucknow and her last rites were performed in Firozabad
Lucknow ASP wife suicide - फोटो : अमर उजाला
थाना उत्तर के मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी पूर्व विधायक राकेश बाबू एडवोकेट ने सबसे छोटी बेटी नितेश कुमारी की शादी नवंबर 2012 में इटावा के भीमनगर निवासी डिप्टी एसपी मुकेश प्रताप से की थी। वह वर्तमान में लखनऊ सीबीसीआईडी में एएसपी हैं। 

 
ASP Mukesh Pratap wife Nitesh suicide in Lucknow and her last rites were performed in Firozabad
एएसपी मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी नितेश ने की आत्महत्या, मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
पूर्व विधायक का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार शाम को बेटी ने फोन पर मारपीट की सूचना दी थी। इस पर बेटी ने बुलाया था। घटना की जानकारी होने पर पूर्व विधायक बुधवार दाेपहर में छोटे बेटे प्रमोद व अन्य रिश्तेदारों के साथ लखनऊ के लिए निकले थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
ASP Mukesh Pratap wife Nitesh suicide in Lucknow and her last rites were performed in Firozabad
अंतिम संस्कार के दाैरान माैजूद पुलिस अधिकारी व परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद पूर्व विधायक ने घर पर फोन कर बताया कि बेटी ने जान दे दी है। बुधवार को लखनऊ पहुंचे पूर्व विधायक पोस्टमार्टम के बाद पुत्री के शव को लेकर देर रात फिरोजाबाद पहुंचे। बृहस्पतिवार को रैपुरा रोड स्थित सती आश्रम में दाह संस्कार हुआ। 

 
विज्ञापन
ASP Mukesh Pratap wife Nitesh suicide in Lucknow and her last rites were performed in Firozabad
मृतक नितेश सिंह का फाइल फोटो - फोटो : शुभम बंसल (अमर उजाला)
डेढ़ वर्षीय पुत्र ईशू ने मुखाग्नि दी। इसी बीच पिता को जानकारी हुई कि दामाद पत्नी को मुखाग्नि देने के लिए फिरोजाबाद आ रहा है। इस सूचना के बाद परिजन में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस जानकारी पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया भारी पुलिस बल के साथ सती आश्रम पर मुस्तैद रहे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed