{"_id":"68fe70793b62ded55f0a2ddd","slug":"industries-will-thrive-as-the-scope-of-the-white-category-expands-mathura-news-c-29-1-mtr1022-472580-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: व्हाइट कैटेगिरी का दायरा बढ़ने से उड़ान भरेंगे उद्योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: व्हाइट कैटेगिरी का दायरा बढ़ने से उड़ान भरेंगे उद्योग
विज्ञापन
मथुरा। पर्यावरण मंत्रालय ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में व्हाइट कैटेगरी के उद्योगों की संख्या 30 से बढ़ाकर 86 कर दी है। इससे टीटीजेड में आने वाले मथुरा के उद्योग जगत ने भी सराहनीय बताया है। उनका कहना है कि निश्चित ही इस कदम से कई नए उद्योगों के लगाए जाने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। लेकिन मथुरा को टीटीजेड से बाहर कर दिया जाए तो यहां का औद्योगिक विकास नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
व्हाइट कैटेगरी में सूती-ऊनी हौजरी, थर्मामीटर, डिटरजेंट, बर्तन, परफ्यूम, स्प्रे पेंट के बिना लकड़ी व स्टील का फर्नीचर, खेल सामग्री, पेंट, घरेलू हार्डवेयर, धागे, डोरी, पाइप, खंभा, कुआं रिंग, मवेशी का आहार सहित कई इंडस्ट्री को व्हाइट कैटेगरी का दर्जा दे दिया है।
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजीव बृजवासी का कहना है कि व्हाइट कैटेगरी में अन्य कुछ उद्योगों के शामिल करने का फैसला स्वागतयोग्य है। इससे कुछ नए उद्योगों को मथुरा में स्थापित करने की राह आसान होगी। लेकिन मथुरा के उद्यमियों की लंबे समय से मांग है कि मथुरा को टीटीजेड से बाहर किए जाना चाहिए। जहां तक प्रदूषण की बात है तो इसका पुन: मूल्यांकन किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष राजेश बजाज कहते हैं कि व्हाइट कैटेगरी में भी रजिस्ट्रेशन बंद थे। अब व्हाइट कैटेगरी के उद्योगों को बढ़ावा देने की पहल पर्यावरण मंत्रालय ने की है तो यह मथुरा के विकास को गति देगा। लेकिन हमारी मांग मथुरा को टीटीजेड के दायरे से बाहर लाने की है, क्योंकि अब फ्यूल से लेकर तकनीक तक बहुत बदलाव हो चुके हैं। प्रदूषण अब कोई बड़ा मसला नहीं रहा है। प्रदूषण के आंकड़ों के आधार पर ही इसका दोबारा मूल्यांकन हो जाए।
लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल कहते हैं कि सरकार का दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। मथुरा टीटीजेड से बाहर ही होना चाहिए। टीटीजेड के तहत मथुरा में वायु प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग बहुत कम हैं। धूल के कण मथुरा में उड़ेंगे तो ताजमहल तक जाने वाला प्रभाव शून्य होगा। ऐसी स्थिति में मथुरा के उद्यमियों की मांग है कि मथुरा को टीटीजेड से मुक्त किया जाए, वह बिल्कुल उचित है। मथुरा में साड़ी, सिल्वर उद्योग, प्रिंटिंग, हार्डवेयर उद्योगों को क्षति पहुंची है। 11 नवंबर की सुप्रीम कोर्ट में तारीख लगी है।
इसमें बहुत कुछ बातें साफ होंगी।