{"_id":"68ab6a8be807a6a1bf0e1832","slug":"if-we-want-to-make-the-environment-beautiful-then-we-have-to-adopt-spirituality-mathura-news-c-369-1-mt11008-134748-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: माहौल सुंदर बनाना है तो आध्यात्म को अपनाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: माहौल सुंदर बनाना है तो आध्यात्म को अपनाना होगा
विज्ञापन
संत निरंकारी मिशन द्वारा महिला समागम में प्रवचन देतीं अतिथि।
मथुरा। संत निरंकारी मिशन द्वारा महिलाओं को आध्यात्म से जोड़ने के लिए जोन स्तर का महिला समागम हाईवे नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित किया गया। राजस्थान के चुरू शहर से आईं केंद्रीय निरंकारी प्रचारिका बहन शुशीला शर्मा ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज का संदेश देते हुए कहा कि घर परिवार और समाज का माहौल सुंदर और आनंदमय बनाना है तो आध्यात्म को अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि एक महिला विविध भूमिकाएं निभाती है, जो बेटी, बहन, पत्नी और मां के रूप में अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करती है। बच्चों के प्रारंभिक जीवन को संवारने का कार्य भी एक महिला मां के रूप में करती है। अगर हम चाहते हैं कि हमारी बेटियां सुसराल में सुखी रहे, तो हमें भी अपनी बहुओं को बेटी मानकर खुशियां देनी होंगी।
निरंकारी प्रतिनिधि किशोर स्वर्ण ने बताया कि समागम में जिले के कोसीकलां, वृंदावन, फरह, गोकुल सहित सासनी, अलीगढ़, सौरों, हीरापुर, कासगंज, सादाबाद, पुरदिलनगर, हाथरस, ऊंचागांव खादर, बुलंदशहर आदि शहरों से महिलाओं के साथ अनेक समाजसेवी संस्थाओं की महिलाओं ने भागीदारी की।