फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   If rain water harvesting is not installed in the building, the heritage amount will be confiscated

Mathura News: रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भवन स्वामियों 30 दिन का समय, फिर भी न माने तो जब्त होगी धरोहर राशि

Fri, 26 Jul 2024 12:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jul 2024 12:33 PM IST
सार

बारिश के दौरान कीमती जल यूंही नालियों में बह रहा है। ऐसे में एमवीडीए ने भवन स्वामियों रेन हार्वेस्टिंग लगाने के लिए 30 दिन का समय दिया है। साथ ही कहा कि यदि इस अवधि में रेन हार्वेस्टिंग नहीं किया गया, तो उनकी धरोहर राशि को जब्त कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
If rain water harvesting is not installed in the building, the heritage amount will be confiscated
बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ऐसे भवन स्वामियों की धरोहर राशि जब्त करेगा जिन्होंने वर्षा जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित नहीं किया है। इससे पहले एमवीडीए ने भवन स्वामियों रेन हार्वेस्टिंग लगाने के लिए 30 दिन का समय दिया है।
विज्ञापन


एमवीडीए में उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ब्रज क्षेत्र में गिरते भू-गर्भ जल स्तर पर चिंता जताई है। उपाध्यक्ष ने कहा कि जहां एक तरफ भू-गर्भ जल स्तर पर नीचे गिर रहा है। वहीं मथुरा में खाने पानी की मात्रा बढ़ रही है। पेयजल संकट की स्थिति से सुधार लाने के लिए नगरीय क्षेत्र में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित करके और ग्रामीण क्षेत्रों में जलाशयों का निर्माण जरूरी है, लेकिन जागरूकता के अभाव में लोग दोनों ही कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


एमवीडीए ने वर्षा जल संचयन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए ई एंड वाई कंसलटेंट कंपनी को निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद भवन स्वामियों द्वारा भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित नहीं किया तो एमवीडीए उत्तर प्रदेश नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 एवं भवन उपविधि 2016 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। एमवीडीए ने भवन स्वामियों को चेतावनी दी है कि यदि 30 दिन के अंदर उन्होंने अपने भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित नहीं तो उनकी जमानत के रूप में प्राधिकरण में जमा धरोहर राशि (एफडीआर) जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एमवीडीए सचिव अरविंद कुमार द्विवेदी, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, एक्सईएन प्रशांत गौतम आदि मौजूद रहे। एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि एमवीडीए वर्षा जल संचयन के प्रबंधन के लिए कठोर कदम उठाने जा रहा है। लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास के साथ ही जिन भवन स्वामियों द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित नहीं किया है, उनकी एमवीडीए में जमा धरोहर राशि जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed